होम / मीडिया फोरम / टाइम्स नाउ समिट में बोले अश्विनी वैष्णव : इस साल लॉन्च होगा भारत में बना पहला चिप
टाइम्स नाउ समिट में बोले अश्विनी वैष्णव : इस साल लॉन्च होगा भारत में बना पहला चिप
हमने कॉमन मैन्युफैक्चरिंग टेलीकॉम प्रोडक्ट्स पर काम किया है, जो दुनिया को लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का निर्यात कर रहा है। हमने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर भी काम किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत इस साल अपना पहला मेड-इन-इंडिया चिप लॉन्च करेगा। टाइम्स नाउ समिट 2025 में उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि हमारे देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले। इसके लिए पहला प्रयास 1962 में हुआ था, लेकिन एक तरह से यह सिलसिला चलता रहा।
आज हमें वास्तव में सेमीकंडक्टर यूनिट दिख रही है। इस साल हम भारत में पहली बार चिप रोल आउट करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी एंड इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मंत्री अश्विनी वैष्णव आज टाइम्स नाउ समिट 2025 में शामिल हुए।
उन्होंने इवेंट में कहा कि वह चाहते थे कि हमारे देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, इसके लिए पहला प्रयास 1962 में हुआ था, लेकिन एक तरह से यह सिलसिला चलता रहा, जो देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता या सही रूपरेखा को नहीं समझ पाया। और आज हमें वास्तव में सेमीकंडक्टर यूनिट को देख सकते हैं। इस साल हम आज भारत में पहली बार चिप रोल आउट करेंगे।
टैग्स