होम / मीडिया फोरम / पत्रकार सागरिका किस्सू के नाम से छपा गलत लेख, जताया खेद
पत्रकार सागरिका किस्सू के नाम से छपा गलत लेख, जताया खेद
सात अगस्त को पब्लिश हुआ था लेख, सागरिका किस्सू की आपत्ति के बाद वेबसाइट से हटाया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया पोर्टल ने पत्रकार सागरिका किस्सू को एक आर्टिकल की वजह से लगी ठेस के लिए खेद जताया है। दरअसल, समाचार4मीडिया पोर्टल में सात अगस्त 2019 को एक आर्टिकल प्रकाशित हुआ था। इस आर्टिकल में पत्रकार यूसुफ किरमानी की फेसबुक पोस्ट के हवाले से पत्रकार सागरिका किस्सू का एक आर्टिकल पब्लिश किया गया था। इस आर्टिकल के अनुसार, सागरिका द्वारा कश्मीरी पंडितों के बारे में बात की गई थी। लेकिन सागरिका किस्सू का कहना है उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है।
सागरिका किस्सू की आपत्ति के बाद समाचार4मीडिया ने वह आर्टिकल अपनी वेबसाइट से हटा लिया है। समाचार4मीडिया का इरादा किसी भी तरह से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। समाचार4मीडिया ने इस आर्टिकल के द्वारा सागरिका किस्सू को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है।
टैग्स मीडिया माफीनामा सागरिका किस्सू गलती