होम / मीडिया फोरम / मौसम की खबर पढ़ने के दौरान स्क्रीन पर दिखायी दिया ये जानवर, हैरान हुए दर्शक
मौसम की खबर पढ़ने के दौरान स्क्रीन पर दिखायी दिया ये जानवर, हैरान हुए दर्शक
कई बार टीवी चैनलों पर लाइव शो के दौरान हैरान करने वाले वाक्ये दिखाई देते हैं। ऐसा ही ताजा मामला कनाडा के एक टीवी न्यूज चैनल से सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कई बार टीवी चैनलों पर लाइव शो के दौरान हैरान करने वाले वाक्ये दिखाई देते हैं। ऐसा ही ताजा मामला कनाडा के एक टीवी न्यूज चैनल से सामने आया है। दरअसल, दर्शक एक टीवी चैनल पर मौसम की रिपोर्ट देख रहे थे कि तभी टीवी स्क्रीन पर ऐसा कुछ दिखा, जिससे लोग हैरानी में पड़ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखाई देता है कि ग्लोबल न्यूज पर मौसम रिपोर्ट के दौरान एक कुत्ता सामने आ जाता है, जोकि वेदर एक्सपर्ट व एंकर एंथोनी फार्नेल का है। यह छोटा गोल्डनडूडल (Goldendoodle) फार्नेल की ओर चलते हुए दिखाई देता है। यह हुआ 28 अगस्त को, जब वह कनाडा में मौसम के पूर्वानुमान के बारे में विस्तार से बता रहे थे।
जबसे फार्नेल का पालतू कुत्ता लाइव टीवी रिपोर्ट के दौरान नजर आया है, तबसे वह इंटरनेट पर सेंसेशनल स्टार बन गया। इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
वायरल क्लिप में फार्नेल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'हां, बिल्डिंग में कुछ तूफान है और हवा में चलता हुआ दिखाई दे रहा है।'
बता दें कि लाइव टीवी के दौरान जब डॉगी स्क्रीन पर आया तो काफी देर तक वहीं घूमता हुआ दिखाई दिया। टीवी पर ऐसा लगा मानो वह आसमान में भटक रहा हो। इस दौरान किसी ने उस डॉग को हटाने की कोशिश नहीं की और एंकर लगातार अपनी रिपोर्ट के बारे में बात करता रहा।
ग्लोबल न्यूज द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत हिट हो गया। व्यूअर्स को डॉगी की मौजूदगी से कोई भी ऐतराज नहीं था। एक यूजर ने लिखा, 'कितना अच्छा डॉगी है। उसने कोई भी बाधा नहीं डाली, वह सिर्फ अपने मालिक को निहारता रहा और इधर-उधर घूमता रहा।' अब तक करीब 3 लाख बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।
टैग्स एंकर कुत्ता