होम / मीडिया फोरम / अरुण जी, सभी को आप बहुत याद आएंगे: अनसुइया रॉय
अरुण जी, सभी को आप बहुत याद आएंगे: अनसुइया रॉय
आज सुबह-सुबह अरुण नौटियाल जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर पत्रकार बिरादरी को बहुत बड़ा सदमा लगा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अनसुइया रॉय।।
आज सुबह-सुबह अरुण नौटियाल जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर पत्रकार बिरादरी को बहुत बड़ा सदमा लगा है। हालांकि, मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया, लेकिन मैंने हमेशा उनके और उनके काम के बारे में अपने पति से काफी सुना था।
मेरे पति दीपक चौरसिया अरुण नौटियाल जी के साथ तमाम न्यूज संस्थानों में काम कर चुके हैं। मेरे पति इस समय रियलटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में हैं और इस समय बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कटे हुए हैं। इस खबर को सुनकर वह बिल्कुल टूट जाएंगे।
अरुण जी का जाना पूरी पत्रकार बिरादरी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह काफी शांत व्यक्ति थे, जो चुपचाप अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे। चाहे कोई एंकर हो या इंटर्न, वह सभी की यथासंभव मदद करने के लिए तैयार रहते थे।
हमारे आपाधापी भरे न्यूजरूम में जहां एक-दूसरे पर चिल्लाना आम बात है। अरुण जी एक ऐसे व्यक्ति थे, जो कभी अपना आपा नहीं खोते। बड़े से बड़े तनाव में भी वह कभी घबराते नहीं थे। वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे और अपने सहकर्मियों के बीच तनावपूर्ण माहौल नहीं रहने देते थे।
अरुण जी के साथ काम कर चुके लोग बताते हैं कि उनमें पत्रकारिता की गहरी समझ थी। लगातार कई घंटे काम करने से भी वह नहीं कतराते थे। वह ज्यादातर अन्य लोगों से पहले कार्यालय आ जाते थे और बुलेटिन खत्म होने के बाद भी लगातार काम करते रहे थे।
अरुण जी का यूं चले जाना उनके सहकर्मियों और दोस्तों के लिए बहुत बड़ा झटका है। जब मैंने उनमें से कुछ से बात की, वे अभी भी इस कड़वी सच्चाई को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें इस खबर पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। अरुण नौटियाल जी का मुस्कुराता चेहरा बार-बार उनकी आंखों के सामने आ रहा है और अब मैं यह सोच रही हूं कि कैसे मैं यह बात दीपक की बताऊंगी।
अरुण जी, आप सभी को बहुत याद आएंगे। अलविदा अरुण जी।
टैग्स निधन श्रद्धांजलि अरुण नौटियाल वरिष्ठ पत्रकार अनसुइया रॉय अजली रॉय