होम / मीडिया फोरम / दरोगा को ब्लैकमेल कर रहा था फर्जी पत्रकार, पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता

दरोगा को ब्लैकमेल कर रहा था फर्जी पत्रकार, पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता

पकड़े गए कथित पत्रकार के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, तीन न्यूज चैनल की माइक आईडी और तीन चैनलों के परिचय पत्र भी बरामद किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दरोगा को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली के आरोप में कथित पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है और पकड़े गए कथित पत्रकार का नाम सनत तिवारी है। पुलिस के अनुसार, सनत तिवारी सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें डालकर पुलिस और व्यापारियों को ब्लैकमेल कर उनसे अवैध वसूली करता था।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि 18 जून को थाना सिविल लाइन पर तैनात उप निरीक्षक सुबोध सहाय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खुद को पत्रकार बता सनत तिवारी नामक एक युवक फोन के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। इस फर्जी पत्रकार द्वारा कहा जा रहा है कि उसके पास सुबोध सहाय की एक वीडियो है, जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करके सहाय की नौकरी खतरे में डाल सकता है। सनत तिवारी द्वारा ऐसा न करने के एवज में सुबोध सहाय से 50 हजार रुपये की मांग भी की जा रही थी।

अपनी शिकायत में दरोगा का यह भी कहना था कि जब उसने रकम देने से मना कर दिया तो सनत तिवारी ने 18 जून को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में सनत तिवारी का कहना था कि सुबोध सहाय व उनके साथी पुलिस कर्मियों ने चोरी/लूट की घटना को अंजाम दिया है। एसएसपी आकाश तोमर द्वारा कराई गई जांच में वह वीडियो फर्जी निकला।

इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के जरिये झूठा संदेश देने और दरोगा को ब्लैकमेल के आरोप में सिविल लाइन थाना में तकिया आजादनगर मोहल्ला निवासी सनत तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सनत तिवारी को चेकिंग के दौरान शुक्रवार को आईटीआई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, तीन न्यूज चैनल की माइक आईडी और तीन चैनलों के परिचय पत्र भी बरामद किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि सनत तिवारी ब्लैकमेल करने की नीयत से यूट्यूब व वॉट्सऐप पर ऐसे वीडियो पोस्ट करता था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।


टैग्स गिरफ्तार फर्जी पत्रकार ब्लैकमेल सनत तिवारी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago