होम / मीडिया फोरम / इन आरोपों में घिरीं विज्ञापन एजेंसियां, सरकारी विभाग भी आया लपेटे में
इन आरोपों में घिरीं विज्ञापन एजेंसियां, सरकारी विभाग भी आया लपेटे में
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद जोर-शोर से चल रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। इसके तहत पिछले दिनों ही शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड का चौड़ीकरण किया गया था और सड़क के किनारे फुटपाथ का निर्माण किया गया था। सड़क किनारे फुटपाथ बनाने का मकसद था कि पैदल यात्रियों को भी चलने के लिए सुरक्षित जगह मिले और उन्हें मुख्य सड़क पर चलते समय दुर्घटनाओं का सामना न करना पड़े।
लेकिन अब विज्ञापन एजेंसियों द्वारा इन फुटपाथों को तोड़ा जा रहा है। साईं की तकिया चौराहे पर रोजगार कार्यालय के सामने आलम यह है कि वहां फुटपाथ की टाइल्स को तोड़ दिया गया है और उनमें गड्ढे कर बल्लियां लगाई जा रही हैं, ताकि उन पर होर्डिंग्स लगाए जा सकें। बताया जा रहा है कि भगवान टॉकीज चौराहे से प्रतापपुरा तक इसी तरह का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन इस मामले में आंखें मूंदे बैठा हुआ है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स आगरा विज्ञापन एजेंसियां अतिक्रमण स्मार्ट सिटी