होम / मीडिया फोरम / भारतीय जनसंचार संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ

भारतीय जनसंचार संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ

भारतीय जनसंचार संस्थान के शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ करते हुए IIMC की कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर ने कहा कि मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में यह देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जनसंचार संस्थान के शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ करते हुए आईआईएमसी की कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर ने कहा कि मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में आईआईएमसी देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है। आईआईएमसी के श्रेष्ठ प्राध्यापकों के अथक प्रयास से ही हम लगातार कई वर्षों से पहले स्थान पर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल भविष्य के लिए अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह भी दी। इस अवसर पर नेटवर्क 18 समूह के समूह संपादक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, इंडिया फाउंडेशन के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) ध्रुव कटोच एवं 'न्यूज' के फाउंडर एवं सीईओ शलभ उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

सत्रारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेटवर्क 18 समूह के समूह संपादक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मीडिया इंडस्ट्री के बदलते रुझानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ मीडिया की जरूरतें भी बदल रही हैं। आज कोई भी मीडिया कंपनी नौकरी के लिये उन लोगों को प्राथमिकता देती है, जिनके पास भाषाई कौशल, तकनीकी जागरूकता और मौलिक ज्ञान हो। इसलिए विद्यार्थियों को अपने अंदर सीखने की इच्छा हमेशा बनाए रखनी चाहिए। 

इंडिया फाउंडेशन के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) ध्रुव कटोच ने कहा कि ज्ञान और कौशल आपको सही रास्ते पर ले जाते हैं। अपने लक्ष्य को पहचानें और उसका अनुसरण करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यह सलाह भी दी कि अपने प्रोडक्ट को बेचने की कोशिश न करें, बल्कि लोगों को इसे खरीदने के लिए प्रेरित करें। यही आपकी सच्ची प्रतिभा है।

'न्यूज' के फाउंडर एवं सीईओ शलभ उपाध्याय ने अपने संबोधन में कंटेंट और टेक्नोलॉजी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों के साथ अपडेट रहने और मास कम्युनिकेटर के रूप में खुद की अलग पहचान बनाने के लिए कुछ अलग तरह का कंटेंट बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

शुभारंभ समारोह के द्वितीय सत्र में दिल्ली परिसर एवं समस्त क्षेत्रीय परिसरों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपना परिचय दिया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, सीएनएन-न्यूज 18 के प्रबंध संपादक (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) आनंद नरसिम्हन, फर्स्टपोस्ट नेटवर्क18 की प्रबंध संपादक पालकी शर्मा एवं टाइम्स इंटरनेट के बिजनेस हेड प्रसाद सान्याल विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।


टैग्स आईआईएमस भारतीय जनसंचार संस्स्थान
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago