होम / मीडिया फोरम / 'ABP News' ने अपने पूर्व आउटपुट एडिटर अरुण नौटियाल को किया याद, यूं दी श्रद्धांजलि
'ABP News' ने अपने पूर्व आउटपुट एडिटर अरुण नौटियाल को किया याद, यूं दी श्रद्धांजलि
बता दें कि अरुण नौटियाल करीब बीस साल तक एबीपी न्यूज (पूर्व में स्टार न्यूज) से जुड़े रहे थे। आठ जुलाई को अरुण नौटियाल का असामयिक निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आमतौर पर ऐसा देखा और सुना जाता है कि अधिकांश संस्थान अपने पूर्व एंप्लॉयीज को ज्यादा याद नहीं करते हैं। लेकिन, देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने तमाम लोगों की इस धारण को गलत साबित किया है।
दरअसल, ‘एबीपी न्यूज’ ने अपने पूर्व आउटपुट एडिटर अरुण नौटियाल के असामयिक निधन पर न सिर्फ उन्हें याद किया, बल्कि पत्रकारिता जगत में उनके उल्लेखनीय सफर का उल्लेख करते हुए चैनल पर उनके बारे में न्यूज प्रसारित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।
बता दें कि अरुण नौटियाल करीब बीस साल तक एबीपी न्यूज (पूर्व में स्टार न्यूज) से जुड़े रहे थे। पिछले साल उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट हेड के तौर पर जॉइन कर लिया था। हालांकि यहां से भी उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था। अरुण नौटियाल को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव था। वह ‘आजतक’ में भी अपना योगदान दे चुके थे।
'एबीपी न्यूज' द्वारा अरुण नौटियाल को दी गई श्रद्धांजलि का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
abp न्यूज़ के पूर्व आउटपुट एडिटर अरुण नौटियाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि #ABPNews #ABPNetwork #Journalist @SavalRohit pic.twitter.com/tq6jJ5HSPq
— ABP News (@ABPNews) July 8, 2024
टैग्स एबीपी न्यूज निधन श्रद्धांजलि अरुण नौटियाल वरिष्ठ पत्रकार एबीपी नेटवर्क