होम / मीडिया फोरम / टीवी चैनल को बम विस्फोट की धमकी देने वाला निकला प्रॉडक्शन हाउस का एम्प्लॉयी

टीवी चैनल को बम विस्फोट की धमकी देने वाला निकला प्रॉडक्शन हाउस का एम्प्लॉयी

मुंबई के एक टेलीविजन चैनल को एक ईमेल भेजकर बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में अहमदाबाद के एक व्यक्ति को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मुंबई के एक टेलीविजन चैनल को 2 नवंबर को एक ई-मेल मिला, जिसमें यहां के एक गुरुद्वारे में बम विस्फोट की धमकी दी गयी थी। हालांकि इस मामले में अपराध शाखा ने गुजरात में अहमदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को मीडिया को दी और बताया कि मेल में दी गयी बम विस्फोट की धमकी फर्जी निकली।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अपराध, चैतन्य मांडलिक ने कहा कि 32 वर्षीय आरोपी नीलेश परमार ने एक प्रस्तावित टेलीविजन धारावाहिक परियोजना के लिए अनुकूल जवाब नहीं मिलने के बाद मनोरंजन टीवी चैनल के एक अधिकारी को ईमेल भेजने की बात ‘कबूल’ की, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

टीवी चैनल के कानूनी अधिकारी ने दो नवंबर को मुंबई के बांगुर नगर पुलिस थाने को सूचित किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ईमेल भेजा था, जिसमें कहा गया था कि अहमदाबाद के एक गुरुद्वारे में बम विस्फोट होगा। उसने यह भी दावा किया था, ‘बम विस्फोट के लिए राफेल लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया जाएगा और कार्य को पूरा करने के लिए भुगतान अहमदाबाद से पहले ही किया जा चुका है।'

मुंबई पुलिस से धमकी भरे मेल के बारे में संदेश मिलने के बाद, अहमदाबाद अपराध शाखा ने शुक्रवार को शहर के चांदखेड़ा इलाके में उसके आवास से परमार को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बाद में उसे वर्गों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और जनता में डर पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, परमार अहमदाबाद में एक टेलीविजन प्रॉडक्शन हाउस के लिए काम करता था। वह प्रमुख मनोरंजन चैनल के अधिकारियों के साथ एक टेलीविजन धारावाहिक परियोजना पर चर्चा करने के लिए 2013 में मुंबई गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि हालांकि परमार को उस समय चैनल के कार्यालय में जाने से रोक दिया गया था और आज तक प्रस्तावित परियोजना के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, इसलिए उसने ईमेल भेजा था।


टैग्स चैनल मुंबई बम विस्फोट
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago