होम / मीडिया फोरम / कोरोना से संक्रमित हुआ पत्रकार का पूरा परिवार, 2 की मौत, मांगी मदद

कोरोना से संक्रमित हुआ पत्रकार का पूरा परिवार, 2 की मौत, मांगी मदद

देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के कारण राजधानी दिल्ली की हालात बिगड़ती जा रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के कारण राजधानी दिल्ली की हालात बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को कोरोना के 1366 मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 31,309 पहुंच चुकी है। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 07 हो गई है। इस बीच, दिल्ली के एक पत्रकार (Journalist) परिवार के लिए तो कोरोना काल बन गया है।

पत्रकार का नाम अजय झा है और उनके परिवार के सभी सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, इसमें बच्चियां भी शामिल हैं। इन दस सदस्यों में से 2 की मौत पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे पत्रकार ने एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।

अजय झा की पत्नी भी पेशे से एक पत्रकार हैं। अजय ने वीडियो में बताया है कि उनके परिवार के  सभी सदस्य कोरोना के संक्रमण का शिकार हुए हैं। पत्रकार ने इस वीडियो में कहा कि उनके परिवार को मदद की जरूरत है। अजय के इस वीडियो को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को शेयर किया है।

राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अजय जैसे मेरी लाखों बहनों और भाइयों के लिए हम आपके दर्द को साझा करते हैं। हम आपकी रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। हम मिलकर इसे दूर करेंगे।'

होम क्वारंटीन में रह रहे अजय झा दो बच्चियों के पिता हैं। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में बताया कि उनके परिवार में एक सदस्य की मौत हो जाने के काफी वक्त बाद अथॉरिटी की ओर से शव उठाया गया। अपनी दुखभरी आपबीती सुनाते हुए झा कह रहे हैं, 'मेरे घर में सभी लोग वायरस से संक्रमित हैं- मेरी पत्नी, मेरी दो बेटियां। पिछले 10 दिनों में परिवार में कोरोना संक्रमण के चलते 2 लोगों की मौत हो चुकी है।  मेरे ससुर की दो दिन पहले ही मौत हुई है, फिर सास की भी वायरस के चलते मौत हो गई। दोनों के अंतिम संस्कार के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बॉडी को काफी वक्त तक घर में ही रखना पड़ा, क्योंकि वायरस के डर से लोग एक दूसरे पर जिम्मेदारी टालते रहे। अथॉरिटी मदद मांगने के बहुत बाद आई।'

पत्रकार ने अपने वीडियो संदेश में दिल्ली की केजरीवाल सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस को लेकर केजरीवाल और बाकी सरकार दावा कर रही है कि अस्पतालों व अन्य स्थानों पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सच्चाई दावों को गलत बता रही हैं। यहां लोग भगवान भरोसे ही जी रहे हैं।


टैग्स राहुल गांधी कांग्रेस कोविड कोरोना संक्रमण दिल्ली न्यूज कोराेना संक्रमण लॉकडान पत्रकार परिवार
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago