होम / मीडिया फोरम / कोरोना से जुड़ी ऐसी खबर लिखने पर पत्रकार की हुई पिटाई

कोरोना से जुड़ी ऐसी खबर लिखने पर पत्रकार की हुई पिटाई

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आयी है। सोनई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आयी है। दरअसल, पत्रकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में पृथक रह रहे कुछ परिवारों के बारे में एक खबर प्रकाशित की थी। सोनई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में नयासे के पास पनेगांव में बुधवार को 35 वर्षीय बालासाहेब नवगिरे पर 12 लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। यह समूह बुधवार को नवगिरे के घर पहुंचा और उनकी पिटाई की। हमला करने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि नवगिरे ने कोरोना वायरस के संदेह में घर में पृथक किये गये लगभग 17 परिवारों के बारे में एक स्थानीय समाचार पत्र में खबर लिखी थी। आरोपियों का कथित तौर पर यह मानना था कि इस खबर की वजह से उनके नियोक्ताओं ने उन्हें काम करने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने, दंगा करने के साथ पृथक-वास में रहने संबंधी नियम का उल्लंघन करने के लिए इन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


टैग्स पत्रकार महाराष्ट्र कोरोना वायरस
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago