होम / मीडिया फोरम / टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बड़ी गलती, ट्वीट कर मांगी माफी

टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बड़ी गलती, ट्वीट कर मांगी माफी

पत्रकार राजीव शर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्यवाही की है। इसी बीच अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से एक बड़ी गलती हो गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकार राजीव शर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल चीन के एजेंट को इंडियन आर्मी से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज देने वाले पत्रकार राजीव शर्मा की 48 लाख रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। आपको बता दे कि ED ने राजीव शर्मा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत पहले ही केस दर्ज किया था।

फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने 19 सितंबर,2020 को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी पत्रकार राजीव के साथ पुलिस ने उसके दो विदेशी साथियों को भी गिरफ्तार किया था, जिनमें एक नेपाल का नागरिक है और दूसरी चीनी महिला है।

इसी बीच अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल अखबार ने भी इस खबर का प्रकाशन किया, लेकिन अखबार ने खबर प्रकाशित करते समय पत्रकार राजीव शर्मा की जगह गलती से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की फोटो का इस्तेमाल कर दिया।

जैसे ही संस्थान को इसके बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत ट्वीट करके इस बाबत माफी भी मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज अखबार के कुछ संस्करणों में अनजाने में संस्थान द्वारा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए उन्हें खेद है। ट्वीट में केंद्रीय मंत्री को टैग करके माफी मांगी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रीट्वीट भी किया है।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया राजीव शर्मा राजीव चंद्रशेखरन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago