होम / मीडिया फोरम / कैंसर ने निगल ली 9X Media के एमडी प्रदीप गुहा की जिंदगी
कैंसर ने निगल ली 9X Media के एमडी प्रदीप गुहा की जिंदगी
प्रदीप गुहा को कुछ समय पहले कैंसर का पता चला था और फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कैंसर से जूझ रहे ‘9एक्स मीडिया’(9X Media) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुहा का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
पीजी (PG) के नाम से मशहूर प्रदीप गुहा को करीब तीन हफ्ते पहले लिवर कैंसर (चौथे चरण) का पता चला था। मुंबई में सबसे अच्छे विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। स्लोअन केटरिंग, न्यूयॉर्क के कैंसर रोग विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया जा रहा था।
दुर्भाग्य से, रोग की आक्रामक प्रकृति के कारण उनकी हालत तेजी से बिगड़ती जा रही थी। मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह फिलहाल आईसीयू में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रदीप गुहा के परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
बता दें कि गुहा 11 साल से ज्यादा समय से ‘9एक्स मीडिया’ के साथ जुड़े हुए थे। वह करीब 29 साल तक ‘टाइम्स ग्रुप’ के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे और ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) को आगे बढ़ाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही थी। वर्ष 2005 से 2008 तक वह ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड‘ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) भी रह चुके थे।
टैग्स निधन प्रदीप गुहा कैंसर मैनेजिंग डायरेक्टर 9एक्स मीडिया एमडी प्रबंध निदेशक