होम / मीडिया फोरम / दिल्ली चुनाव के 4 नए एग्जिट पोल, बीजेपी को मिल रहा प्रचंड बहुमत
दिल्ली चुनाव के 4 नए एग्जिट पोल, बीजेपी को मिल रहा प्रचंड बहुमत
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 51 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। कल आठ फरवरी को चुनाव आयोग परिणाम जारी करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोट डाले गए थे। कल यानी शनिवार आठ फरवरी को चुनाव आयोग परिणाम जारी करेगा। इस बीच कल 4 और नए एग्जिट पोल आये है। इन्होने भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की है।
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 51 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 45-55 सीटें और AAP को 15-25 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।
CNX एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 49-61 सीटें और आम आदमी पार्टी को 10-19 सीटें मिल सकती है। डीवी रिसर्च के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 36-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 26 से 34 सीटें मिलने की बात कही गयी है। इन सभी एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुलेगा।
टैग्स