होम / मीडिया फोरम / पुलिस ने बताया, 2020 से पत्रकारों पर हमले के कितने मामले हुए दर्ज

पुलिस ने बताया, 2020 से पत्रकारों पर हमले के कितने मामले हुए दर्ज

एक खबर सामने आयी है त्रिपुरा से, जो यह बताती है कि साल 2020 से पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर कितने मामले दर्ज किए गए हैं।  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दुनियाभर से आए दिन पत्रकारों पर हुए उत्पीड़न की खबरें आती रहती हैं। इसी तरह की एक खबर सामने आयी है त्रिपुरा से, जो यह बताती है कि साल 2020 से पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर कितने मामले दर्ज किए गए हैं।  

त्रिपुरा पुलिस ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि 2020 से राज्य के आठ जिलो के विभिन्न थानों में पत्रकारों पर हमले के 24 मामले दर्ज किए गए हैं।  

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) (कानून एवं व्यवस्था), सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि सूची में इस साल 5 जून तक 7 नए मामलों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस की कथित विफलता पर अखबारों में प्रकाशित हालिया रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है और इस पर चिंता व्यक्त की है। चक्रवर्ती ने कहा, डीजीपी वी.एस. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पांच जून को जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा, पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा के दौरान सामने आया कि पत्रकारों पर हमले के संबंध में साल 2020 में 17 मामले और 2021 में 5 जून तक सात मामले दर्ज किए गए। चक्रवर्ती ने कहा कि दर्ज किए गए 24 मामलों में से 16 मामलों में आरोप पत्र दायर किया चुका है, तीन मामलों में समझौता हो गया जबकि शेष पांच मामलों में अब भी जांच चल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में पीड़ित बदमाशों की पहचान करने में असमर्थ थे, पुलिस ने उनकी पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास किए। नतीजतन, जांच के दौरान 15 से अधिक लोगों की पहचान की गई, जिसके बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए।


टैग्स पत्रकार मीडिया त्रिपुरा पत्रकारों पर हमला त्रिपुरा पुलिस
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago