शबांग से जुड़ीं राजेश्वरी राव, संभाली नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर की कमान

राजेश्वरी राव (Rajeshwari Rao) ने जुलाई 2026 से शबांग (Schbang) में नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर (National Creative Director) की जिम्मेदारी संभाली है।

Last Modified:
Monday, 10 August, 2026
schbang


राजेश्वरी राव (Rajeshwari Rao) ने जुलाई 2026 से शबांग (Schbang) में नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर (National Creative Director) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। वह पिछले दो वर्षों से स्वतंत्र रूप से क्रिएटिव और ब्रांड कंसल्टेंट (Creative and Brand Consultant) के रूप में काम कर रही थीं।

शबांग से पहले राजेश्वरी राव वंडरमैन थॉम्पसन (Wunderman Thompson) में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर (Senior Vice President and Executive Creative Director) थीं। उन्होंने जनवरी 2023 से जून 2024 तक इस भूमिका में काम किया।

इससे पहले वह पब्लिसिस वर्ल्डवाइड इंडिया (Publicis Worldwide India) में एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर (Executive Creative Director) और डीडीबी मुद्रा ग्रुप (DDB Mudra Group) में ग्रुप क्रिएटिव डायरेक्टर (Group Creative Director) की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

राजेश्वरी राव ने ओगिल्वी (Ogilvy) में दो अलग-अलग कार्यकालों में करीब सात साल बिताए। वह सितंबर 2010 से अगस्त 2017 तक क्रिएटिव डायरेक्टर (Creative Director) रहीं। इससे पहले सितंबर 2005 से सितंबर 2006 तक उन्होंने कंपनी में आर्ट डायरेक्टर (Art Director) के तौर पर काम किया था।

उन्होंने अपने विज्ञापन करियर की शुरुआत मैककैन वर्ल्डग्रुप (McCann Worldgroup) से 2003 में जूनियर आर्ट डायरेक्टर (Junior Art Director) के रूप में की थी। बाद में अक्टूबर 2006 से अगस्त 2010 तक उन्होंने वहां सीनियर आर्ट डायरेक्टर (Senior Art Director) की जिम्मेदारी भी संभाली।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बजाज इलेक्ट्रिकल्स में कृष्णन सुंदरम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने कृष्णन सुंदरम (Krishnan Sundaram) को चीफ ग्रोथ एंड न्यू बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया है। वह 11 अगस्त से जिम्मेदारी संभालेंगे।

Last Modified:
Wednesday, 12 August, 2026
krishnamsundaram

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने कृष्णन सुंदरम (Krishnan Sundaram) को चीफ ग्रोथ एंड न्यू बिजनेस ऑफिसर (Chief Growth & New Business Officer) नियुक्त किया है। 

इस भूमिका में कृष्णन सुंदरम कंपनी के लिए नए बिजनेस अवसरों की पहचान, उनकी जांच और उन्हें बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उनका फोकस बजाज इलेक्ट्रिकल्स की ग्रोथ को तेज करने, कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने और ग्राहकों व अन्य साझेदारों के लिए नए अवसर तैयार करने पर रहेगा।

कृष्णन सुंदरम को बिजनेस मैनेजमेंट, ग्रोथ स्ट्रैटेजी, मार्केटिंग, इनोवेशन, नई कैटेगरी तैयार करने और पीएंडएल (P&L) मैनेजमेंट में 26 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह इससे पहले विनि कॉस्मेटिक्स (Vini Cosmetics) में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) थे।

विनि कॉस्मेटिक्स से पहले उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और यूनिलीवर (Unilever) के साथ दो दशक से ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कई अहम नेतृत्व वाली जिम्मेदारियां संभालीं।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज (Shekhar Bajaj) ने कृष्णन सुंदरम का स्वागत करते हुए कहा कि नए कारोबार खड़े करने, इनोवेशन और नई कैटेगरी तैयार करने का उनका अनुभव कंपनी के लिए उपयोगी होगा।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजय सचदेवा (Sanjay Sachdeva) ने कहा कि कृष्णन सुंदरम कंपनी की ग्रोथ और नए बिजनेस से जुड़े एजेंडे का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कंज्यूमर फोकस, बिजनेस समझ और बदलाव के जरिए ग्रोथ बढ़ाने का अनुभव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ट्रंप की मीडिया कंपनी को बड़ा घाटा : 3 महीने में डूबे 2,261 करोड़ रुपये

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मीडिया कंपनी TMTG को अप्रैल-जून में 2,261 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। छह महीने में कंपनी का घाटा 6,118 करोड़ रुपये रहा।

Last Modified:
Wednesday, 12 August, 2026
trumpcompany

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मीडिया कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (Trump Media & Technology Group-TMTG) को 2026 की दूसरी तिमाही में बड़ा घाटा हुआ है। अप्रैल से जून के बीच कंपनी को 2,261 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि इस दौरान उसकी कुल कमाई सिर्फ 16.15 करोड़ रुपये रही।

जनवरी से जून 2026 तक की छह महीने की अवधि में TMTG का कुल नेट लॉस 6,118 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कमाई 23.75 करोड़ रुपये रही। यानी छह महीने में कंपनी का घाटा उसकी कुल कमाई से करीब 258 गुना ज्यादा रहा।

कंपनी ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (Securities and Exchange Commission-SEC) को दी रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल-जून का घाटा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में काफी बढ़ गया है।

डिजिटल एसेट्स से बड़ा नुकसान

TMTG के घाटे की सबसे बड़ी वजह डिजिटल एसेट्स और शेयरों की कीमत में गिरावट रही। इनकी वैल्यू कम होने से कंपनी को करीब 1,809 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा कंपनी पर करीब 111 करोड़ रुपये का ब्याज खर्च और 77 करोड़ रुपये का शेयर आधारित भुगतान खर्च भी आया।

वहीं, कंपनी की कमाई काफी कम रही। अप्रैल-जून के दौरान उसे विज्ञापन से करीब 13.6 करोड़ रुपये और सब्सक्रिप्शन से 1.7 करोड़ रुपये की आय हुई। TMTG का मुख्य प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) है। कंपनी इसके अलावा ट्रुथ+ (Truth+) वीडियो स्ट्रीमिंग और ट्रुथ.एफआई (Truth.Fi) फिनटेक कारोबार भी चलाती है। पिछले एक साल में कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में भी विस्तार किया है।

ट्रुथ सोशल की पहुंच में भी गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप ने 2022 में ट्रुथ सोशल लॉन्च किया था। यह उनका अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, लेकिन यह एक्स (X) और फेसबुक (Facebook) जैसी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स (The New York Times) ने ऑनलाइन आंकड़े जुटाने वाली कंपनी सिमिलरवेब (Similarweb) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि जुलाई 2026 में ट्रुथ सोशल की वेबसाइट पर आने वाले लोगों की संख्या पिछले साल की तुलना में एक तिहाई से ज्यादा कम हो गई।

TMTG के शेयर अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक (Nasdaq) पर DJT नाम से कारोबार करते हैं। कंपनी के खराब वित्तीय नतीजे सामने आने के बाद सोमवार को इसके शेयर करीब 8 फीसदी गिर गए।

ट्रंप की पोस्ट से कमाई का नया रास्ता

TMTG ने 1 अगस्त से ट्रुथ एपीआई (Truth API) नाम की नई सर्विस शुरू की है। इसके जरिए कंपनियों को ट्रुथ सोशल पर ट्रंप की पोस्ट सीधे और तेजी से उपलब्ध कराई जाती हैं।

कंपनी के अंतरिम सीईओ (Interim CEO) केविन मैकगर्न (Kevin McGurn) के मुताबिक, अब तक 10 कंपनियां इस सर्विस से जुड़ चुकी हैं। इसके लिए कंपनियां हर महीने करीब 57 लाख से 95 लाख रुपये तक का भुगतान कर रही हैं।

इस सर्विस में कंपनियों की दिलचस्पी की एक वजह ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट का शेयर बाजार पर पड़ने वाला असर है। उदाहरण के तौर पर अगर ट्रंप किसी देश पर नया टैरिफ लगाने की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करते हैं, तो उससे संबंधित कंपनियों या उस देश के शेयरों में तुरंत बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऐसे में ट्रंप की पोस्ट बाकी लोगों से पहले मिलना कंपनियों के लिए अहम हो सकता है। इससे उन्हें बाजार की स्थिति को समझने और निवेश से जुड़े फैसले लेने के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल सकता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

News18 में सृजा दास बनीं नेशनल सेल्स हेड, संभालेंगी इन तीन चैनलों की रेवेन्यू स्ट्रैटेजी

न्यूज18 (News18) ने सृजा दास को News18 Bihar-Jharkhand, News18 Odia और News18 Assam-North East की नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

Last Modified:
Wednesday, 12 August, 2026
SreejaDas5412

न्यूज18 (News18) ने सृजा दास को News18 Bihar-Jharkhand, News18 Odia और News18 Assam-North East की नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है। नई भूमिका में वह इन तीनों रीजनल न्यूज चैनलों की रेवेन्यू स्ट्रैटेजी संभालेंगी।

सृजा दास इससे पहले साउथ व वेस्ट क्लस्टर के हिंदी स्पीकिंग मार्केट की रीजन हेड के तौर पर काम कर रही थीं। इसके साथ ही वह बिहार और झारखंड की ब्रांच हेड की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं।

नई जिम्मेदारी में उनका मुख्य फोकस तीनों रीजनल चैनलों के लिए रेवेन्यू बढ़ाने की रणनीति तैयार करने और उसे लागू करने पर होगा। वह इन चैनलों के सेल्स और बिजनेस से जुड़े प्रयासों को लीड करेंगी।

सृजा दास वर्ष 2023 से News18 के साथ जुड़ी हुई हैं। News18 में आने से पहले वह मीडिया इंडस्ट्री के कई बड़े संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं।

उन्होंने अपने करियर में TV Today Network, Zee Entertainment और Star News जैसे न्यूज और मीडिया संगठनों में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब रीजनल न्यूज चैनल अपने स्थानीय दर्शकों के साथ-साथ विज्ञापन और रेवेन्यू के मोर्चे पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। तीनों चैनलों की रेवेन्यू स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी अब सृजा दास के पास होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ख्याति शाह की बढ़ी जिम्मेदारी : वेलस्पन वर्ल्ड में बनीं प्रेसिडेंट

ख्याति शाह (Khyati Shahh) को वेलस्पन वर्ल्ड (Welspun World) में प्रेसिडेंट–ग्रुप कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनाया गया है।

Last Modified:
Tuesday, 11 August, 2026
welspunworld

ख्याति शाह (Khyati Shahh) को वेलस्पन वर्ल्ड (Welspun World) में प्रेसिडेंट–ग्रुप कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (President – Group Corporate Communications & Chief Marketing Officer) के पद पर प्रमोट किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

ख्याति शाह करीब पांच साल से वेलस्पन वर्ल्ड से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह कंपनी में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Chief Marketing Officer) के तौर पर काम कर रही थीं, जहां उन्होंने वेलस्पन वर्ल्ड की ब्रांड और डिजिटल मार्केटिंग रणनीति की जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन, बी2बी (B2B) और मीडिया इंडस्ट्री में ख्याति शाह को 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उनके अनुभव में मार्केटिंग के जरिए बिजनेस ग्रोथ बढ़ाने, ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने और प्रभावी ब्रांड रणनीति तैयार करने जैसे काम शामिल हैं।

अपनी नई भूमिका की घोषणा करते हुए ख्याति शाह ने कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व को मार्गदर्शन, भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी टीम का भी आभार जताते हुए कहा कि इस सफर में टीम उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है। नई जिम्मेदारी के साथ ख्याति शाह अब वेलस्पन वर्ल्ड की ग्रुप कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस और मार्केटिंग से जुड़ी रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मोंडेलेज इंडिया ने विनय सुब्रमण्यम को सौंपी मार्केटिंग की कमान

मोंडेलेज इंटरनेशनल (Mondelēz International) ने विनय सुब्रमण्यम (Vinay Subramanyam) को भारत में Vice President – Marketing नियुक्त किया है।

Last Modified:
Monday, 10 August, 2026
vinay

मोंडेलेज इंटरनेशनल (Mondelēz International) ने विनय सुब्रमण्यम (Vinay Subramanyam) को भारत में वाइस प्रेसिडेंट–मार्केटिंग (Vice President – Marketing) नियुक्त किया है। वह नितिन सैनी (Nitin Saini) की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। नितिन सैनी को साउथईस्ट एशिया में नई भूमिका देते हुए इंडोनेशिया का जनरल मैनेजर (General Manager, Indonesia) बनाया गया है।

विनय सुब्रमण्यम को कंज्यूमर गुड्स (Consumer Goods) क्षेत्र में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह इससे पहले केलाननोवा (Kellanova), जो अब मार्स स्नैकिंग (Mars Snacking) का हिस्सा है, में हेड ऑफ मार्केटिंग, साउथ एशिया (Head of Marketing, South Asia) थे। इस दौरान वह एएमईए कमर्शियल लीडरशिप टीम (AMEA Commercial Leadership Team) का भी हिस्सा रहे।

अपने करियर के दौरान विनय ने केलाननोवा, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) और वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) जैसी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।

मोंडेलेज इंडिया के प्रेसिडेंट समीर जैन (Samir Jain) ने कहा कि विनय के पास ब्रांड बनाने, कैटेगरी ग्रोथ बढ़ाने, इनोवेशन को आगे बढ़ाने और मजबूत टीम तैयार करने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने कहा कि भारत में कंपनी के अगले चरण के विकास को तेज करने में विनय की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

वहीं, नितिन सैनी की नई जिम्मेदारी पर समीर जैन ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत में नितिन के रणनीतिक नेतृत्व, ब्रांड बिल्डिंग, इनोवेशन और बेहतर क्रियान्वयन ने कंपनी के कारोबार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सेल्सफोर्स में नमित अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सेल्सफोर्स (Salesforce) ने नमित अग्रवाल (Namit Agrawal) को South Asia में Director – Strategic Marketing नियुक्त किया है। वह 17 वर्षों से अधिक का मार्केटिंग अनुभव लेकर नई भूमिका संभालेंगे।

Last Modified:
Saturday, 08 August, 2026
namitagrawal

सेल्सफोर्स (Salesforce) ने नमित अग्रवाल (Namit Agrawal) को डायरेक्टर–स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग, साउथ एशिया (Director – Strategic Marketing, South Asia) नियुक्त किया है। वह कंपनी में रणनीतिक मार्केटिंग कार्यक्रमों और बड़े प्रोग्राम पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नमित अग्रवाल पिछले पांच वर्षों से Salesforce के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी पिछली जिम्मेदारी सीनियर मार्केटिंग लीड–स्ट्रैटेजिक प्रोग्राम्स (Senior Marketing Lead – Strategic Programs) की थी। Salesforce में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए रणनीतिक और बड़े स्तर के प्रोग्राम पोर्टफोलियो का नेतृत्व किया है।

Salesforce से पहले नमित अग्रवाल ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) में करीब 10 वर्षों तक काम किया। उनके पास मार्केटिंग रणनीति तैयार करने, सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (Software-as-a-Service-SaaS) गो-टू-मार्केट रणनीतियां (GTM) विकसित करने और नए प्रोडक्ट लॉन्च की योजना बनाने में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

नई भूमिका में उनका फोकस South Asia क्षेत्र में Salesforce की रणनीतिक मार्केटिंग पहलों को मजबूत करने, बड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने और कंपनी के SaaS कारोबार के लिए प्रभावी गो-टू-मार्केट रणनीतियों को विकसित करने पर रहेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रिलायंस ब्रांड्स से जुड़ीं नीति उत्तम : संभालेंगी अरमानी एक्सचेंज इंडिया की मार्केटिंग

रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands Limited) ने नीति उत्तम (Niti Uttam) को Armani Exchange India की मार्केटिंग का नेतृत्व सौंपा है। उन्होंने इसकी जानकारी LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा की।

Last Modified:
Friday, 07 August, 2026
nitiuttam

नीति उत्तम (Niti Uttam) ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (Reliance Brands Limited) में नई जिम्मेदारी संभालते हुए अरमानी एक्सचेंज इंडिया (Armani Exchange India) की मार्केटिंग का नेतृत्व अपने हाथों में लिया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने नए पेशेवर सफर की जानकारी साझा की।

नई भूमिका में नीति उत्तम रिटेल (Retail), डिजिटल (Digital), पब्लिक रिलेशंस (Public Relations-PR), इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग (Influencer Marketing), कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (Customer Relationship Management-CRM) और एक्सपीरिएंशियल एक्टिवेशंस (Experiential Activations) सहित एकीकृत मार्केटिंग पहलों का नेतृत्व करेंगी।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फॉरएवर न्यू (Forever New) के साथ शानदार सफर के बाद वह अपने ब्रांड मार्केटिंग करियर के नए अध्याय को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने अब तक मिले अनुभवों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अरमानी एक्सचेंज (Armani Exchange) के विजन को आगे बढ़ाने और नई चुनौतियों पर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

रिलायंस ब्रांड्स से पहले नीति उत्तम फॉरएवर न्यू अपैरल्स प्राइवेट लिमिटेड (Forever New Apparels Private Limited) में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट–मार्केटिंग (Assistant Vice President – Marketing) के पद पर कार्यरत थीं। वहां उन्होंने ब्रांड की मार्केटिंग रणनीतियों और अभियानों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अभिनव खन्ना संभालेंगे इंक्रेड कैपिटल के 'Capital Markets' कारोबार की कमान

इंक्रेड कैपिटल (InCred Capital) ने अभिनव खन्ना (Abhinav Khanna) को Chief Executive Officer – Capital Markets नियुक्त किया है। वह संस्थागत इक्विटी और कैपिटल मार्केट्स कारोबार का नेतृत्व करेंगे।

Last Modified:
Thursday, 06 August, 2026
abhinavkhanna

इंक्रेड ग्रुप (InCred Group) की संस्थागत, वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट शाखा इंक्रेड कैपिटल (InCred Capital) ने अभिनव खन्ना (Abhinav Khanna) को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर–कैपिटल मार्केट्स (Chief Executive Officer – Capital Markets) नियुक्त किया है। नई भूमिका में वह कंपनी के इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Institutional Equities), इक्विटी कैपिटल मार्केट्स (Equity Capital Markets) और एसेट सर्विसेज–प्राइम (Asset Services – Prime) कारोबार का नेतृत्व करेंगे।

अभिनव खन्ना के पास संस्थागत इक्विटी, कैपिटल मार्केट्स और निवेश प्रबंधन (Investment Management) के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने भारत, यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) और मध्य पूर्व (Middle East) के बाजारों में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं।

इंक्रेड कैपिटल से पहले अभिनव खन्ना वैल्यूक्वेस्ट इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (ValueQuest Investment Advisors) में मैनेजिंग डायरेक्टर एंड चीफ बिजनेस ऑफिसर–ग्लोबल (Managing Director & Chief Business Officer – Global) के पद पर कार्यरत थे।

इससे पहले उन्होंने सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स (Citigroup Global Markets) में एक दशक से अधिक समय तक विभिन्न वरिष्ठ नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें मैनेजिंग डायरेक्टर एंड हेड ऑफ इक्विटी–इंडिया (Managing Director & Head of Equity – India) भी शामिल है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

एरिक्सन ने रणदीप रैना को सौंपी 'वोडाफोन आईडिया' की जिम्मेदारी

एरिक्सन (Ericsson) ने रणदीप रैना (Randeep Raina) को Head of Customer Unit – Vodafone Idea नियुक्त किया है। वह कंपनी और Vi के बीच रणनीतिक साझेदारी का नेतृत्व करेंगे।

Last Modified:
Thursday, 06 August, 2026
randeepraina

एरिक्सन (Ericsson) ने रणदीप रैना (Randeep Raina) को हेड ऑफ कस्टमर यूनिट–वोडाफोन आइडिया (Head of Customer Unit – Vodafone Idea-Vi) नियुक्त किया है।

वह मुंबई (Mumbai) में कार्यरत रहेंगे और एरिक्सन के मार्केट एरिया साउथईस्ट एशिया, ओशिनिया और भारत (Market Area Southeast Asia, Oceania and India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंड्रेस विसेंटे (Andres Vicente) को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही वह क्षेत्रीय नेतृत्व टीम का भी हिस्सा होंगे।

रणदीप रैना इस पद पर कृष्णा पाटिल (Krishna Patil) का स्थान लेंगे, जिन्हें एरिक्सन में एग्जीक्यूटिव एडवाइजर (Executive Advisor) नियुक्त किया गया है।

रणदीप रैना के पास प्रौद्योगिकी (Technology), बिक्री (Sales), रणनीति (Strategy) और बिजनेस डेवलपमेंट (Business Development) के क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। एरिक्सन से जुड़ने से पहले वह गूगल इंडिया (Google India) में हेड ऑफ टेल्को एंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स (Head of Telco and Strategic Partnerships) थे।

इससे पहले उन्होंने नोकिया नेटवर्क्स इंडिया (Nokia Networks India) में चीफ टेक्नोलॉजी एंड स्ट्रैटेजी ऑफिसर (Chief Technology and Strategy Officer) की जिम्मेदारी भी निभाई है।

नई भूमिका में रणदीप रैना वोडाफोन आइडिया (Vi) के साथ एरिक्सन की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे। उनका फोकस नेटवर्क आधुनिकीकरण, 4G और 5G नेटवर्क विस्तार तथा अगली पीढ़ी के कनेक्टिविटी समाधान (Next-generation Connectivity Solutions) को गति देने पर रहेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टीवी टुडे नेटवर्क का मुनाफा बढ़ा: FM रेडियो कारोबार बेचने की तैयारी तेज

टीवी टुडे नेटवर्क ने पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ाया। रेडियो कारोबार की बिक्री आगे बढ़ा रही है और भविष्य की रणनीति में टीवी व डिजिटल समाचार कारोबार पर अपना फोकस मजबूत कर रही है।

Last Modified:
Thursday, 06 August, 2026
tvtoday

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में मुनाफे में तिमाही आधार पर सुधार दर्ज किया है। कंपनी की परिचालन आय 206.22 करोड़ रुपये रही, जबकि कुल आय 212.66 करोड़ रुपये रही।

इस दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ बढ़कर 10.26 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 9.02 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछले वर्ष की समान तिमाही के 14.35 करोड़ रुपये की तुलना में मुनाफा कम रहा। कर-पूर्व लाभ (PBT) 13.74 करोड़ रुपये रहा और प्रति शेयर आय (EPS) 1.72 रुपये दर्ज की गई।

स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। परिचालन आय 206.22 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध लाभ बढ़कर 10.49 करोड़ रुपये हो गया। कर-पूर्व लाभ बढ़कर 14.05 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ने एफएम रेडियो कारोबार से बाहर निकलने की अपनी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए इश्क एफएम (Ishq FM) सहित रेडियो व्यवसाय को विबग्योर ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (Vibgyor Broadcasting Pvt. Ltd.) को बेचने के लिए समझौता किया है।

साथ ही एफएम रेडियो टावर और संबंधित ढांचे की बिक्री के लिए एबी इंफ्राबिज प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (AB Infrabiz Properties Pvt. Ltd.) के साथ भी करार किया गया है। ये सौदे नियामकीय मंजूरियों के अधीन हैं।

कंपनी ने रेडियो कारोबार को 'हेल्ड फॉर सेल' श्रेणी में रखा है और इससे जुड़ी परिसंपत्तियों पर करीब 9.63 करोड़ रुपये का इम्पेयरमेंट लॉस भी दर्ज किया है। तिमाही नतीजों से साफ है कि टीवी टुडे नेटवर्क अब अपने मुख्य टीवी और डिजिटल समाचार कारोबार पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कंपनी के टीवी और अन्य मीडिया कारोबार से 206.22 करोड़ रुपये की आय और 12.88 करोड़ रुपये का सेगमेंट लाभ हुआ, जबकि रेडियो कारोबार का योगदान महज 2.79 करोड़ रुपये की आय और 0.21 करोड़ रुपये के लाभ तक सीमित रहा।

विज्ञापन बाजार में चुनौतियों के बावजूद कंपनी गैर-प्रमुख कारोबार से बाहर निकलकर आज तक (Aaj Tak), इंडिया टुडे टेलीविजन (India Today Television) और गुड न्यूज़ टुडे (Good News Today) जैसे अपने प्रमुख ब्रांडों पर फोकस मजबूत कर रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए