होम / खास खबर / इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई बीएचयू के छात्रों की पत्रिका "मृगतृष्णा"

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई बीएचयू के छात्रों की पत्रिका "मृगतृष्णा"

गौरतलब यह भी है कि इस पत्रिका को मोबाईल के माध्यम से इसकी पूरी टीम तैयार करती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कोरोना महामारी में लॉकडॉउन के समय शुरू हुई एक ऑनलाइन बहुभाषी मासिक पत्रिका ''मृगतृष्णा" का नाम अभी हाल ही में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

मृगतृष्णा पत्रिका के प्रधान संपादक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन के वक्त जिस समय सम्पूर्ण विश्व कोरोना की महामारी से लड़ रहा था उस वक्त बीएचयू के कुछ छात्र-छात्राओं के समूह ने मिलकर 28 जुन 2020 को मृगतृष्णा नामक एक ऑनलाइन बहुभाषी मासिक पत्रिका का शुभारंभ किया था।

धीरे धीरे इस पत्रिका ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ना प्रारंभ कर दिया। पत्रिका की टीम ने कई विशेषांक प्रकाशित किए जिसका विमोचन भी देश-विदेश की जानी मानी हस्तियों ने किया।

गौरतलब यह भी है कि इस पत्रिका को मोबाईल के माध्यम से इसकी पूरी टीम तैयार करती हैं। यह मोबाइल से चलने वाली पहली ऑनलाइन ई-पत्रिका है।

इस पत्रिका के मार्गदर्शक मंडल में संयुक्त राष्ट्र संघ पर्यावरण कार्यक्रम के छट्ठे कार्यकारी निदेशक ऐरिक सॉल्हेम भी शामिल है।

पत्रिका के सम्पादक मंडल में अंशिका अग्रवाल,आँचल गुप्ता,प्रत्युष रौनक,वारीजा श्रीवास्तव,आकांक्षा गुप्ता,फ़ातिमा अन्सारी,चारु पाण्डेय देवांशी बाग,अंकु कुमारी शर्मा,नम्रता ठाकुर,मुस्कान कुमारी,अतुल्य अंकित,कनिका कपूर,जैनब अंसारी,कस्तूरी अग्रहरी,हर्षिता सिंह,अणिमा अदिति,अंकित कुमार सिंह आदि शामिल हैं।


टैग्स मासिक पत्रिका ''मृगतृष्णा" इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मृगतृष्णा पत्रिका ऑनलाइन ई-पत्रिका संयुक्त राष्ट्र संघ पर्यावरण कार्यक्रम ऐरिक सॉल्हेम
सम्बंधित खबरें

देश के नए चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर बने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन

सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया है।

28-January-2022

सियासत ने हमें आपस में लड़ने के लिए चाकू-छुरे दे ही दिए हैं मिस्टर मीडिया!

पिछले सप्ताह भारतीय टेलिविजन के आदिकाल प्रस्तोता-पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी के एक प्रवक्ता ने एफआईआर दर्ज कराई

13-June-2020

इस रिपोर्ट पर टिकी हैं प्रिंट इंडस्ट्री की निगाहें, लगाए जा रहे ये अनुमान

प्रिंट इंडस्ट्री के लोगों को इस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है

26-April-2019


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

57 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago