होम / इंटरनेशनल / 'जिंदगी' चैनल की फिर हुई एंट्री, दिखाए जाएंगे ये शो
'जिंदगी' चैनल की फिर हुई एंट्री, दिखाए जाएंगे ये शो
पाकिस्तानी और कई अन्य देशों के टीवी सीरियल्स का प्रसारण करने वाले चैनल ‘जिंदगी’ (Zindagi) की भारत में एक बार फिर एंट्री हो गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पाकिस्तानी और कई अन्य देशों के टीवी सीरियल्स का प्रसारण करने वाले चैनल ‘जिंदगी’ (Zindagi) की भारत में एक बार फिर एंट्री हो गई है।
बता दें कि 23 अप्रैल की रात से, चैनल ने अपने सबसे पॉपुलर शो ‘जिंदगी गुलजार है’ के साथ एक वैल्यू एडेड सर्विस के तौर पर अपनी डायरेक्ट-टू-होम जर्नी शुरू की है। इस सीरियल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान (Fawad Khan) और सनम सईद (Sanam Saeed) लीड रोल में है। इस सीरियल का प्रसारण पहले भी किया गया था, जब ये चैनल इंडिया में दिखाया जाता था।
पहले चैनल पर प्रसारित होने वाली कई कहानियां लोगों के दिलों को छू गई थी। इस पर आने वाले सीरियल्स के कलाकारों से भारतीय ऑडियंस को प्यार हो गया था।
कहा जाता है कि चैनल पर प्रसारित होने वाले कई सीरियलों में जिंदगी की सच्चाई और रियल कहानियां दिखाई जाती थी, जो दर्शकों को अपना बना लेती थी। इंडियन ऑडियंस भी इन सीरियलों से काफी जुड़ गए थे।
आपको बता दें कि इस चैनल पर ‘आओं जरा’, ‘सदके तुम्हारे’, ‘मिसेज एंड मिस्टर शमीम’, ‘कितनी गिरहें बाकी हैं’ जैसे कई सीरियलों का प्रसारण भी किया जाएगा।
जी स्पेशल प्रोजेक्ट्स की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर शैलजा केजरीवाल ने इस बारे में कहा, ‘कुछ लोगों के बीच एक प्रमुख विचार जो सीमाओं के पार आर्ट पावर में विश्वास करते थे, आज एक फेनोमेनल कंटेंट ब्रैंड बन गए हैं। हमने टेलीविजन और ओटीटी में एक खूबसूरत जर्नी की है और आज हम अपने विजन में लोगों के विश्वास को शामिल करते हुए ‘जिंदगी’ को एक प्रीमियम डी2एच पेशकश के रूप में लॉन्च करते हैं।’
शैलजा केजरीवाल ने कहा कि जिंदगी को देश के कोने-कोने तक ले जाने के लिए टाटा प्ले, डिश टीवी और डी2एच से बेहतर पार्टनर उन्हें नहीं मिल सकता था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिंदगी चैनल पर कुछ बॉलीवुड फिल्मों का प्रसारण भी किया जाएगा। इसमें तापसी पन्नू और अमित साध की फिल्म ‘बारिश और चाउमीन’ शामिल है। इस फिल्म को तिग्मांशु धुलिया ने डायरेक्ट किया है। वहीं, केतन मेहता की फिल्म ‘टोबा टेक सिंह’ भी दिखाई जाएगी, जिसमें पंकज कपूर लीड रोल में है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सिलवट’ भी दर्शकों को देखने मिलेगी।
टैग्स डीटीएच जिंदगी चैनल भारतीय टीवी