होम / इंटरनेशनल / जानें, क्या हुआ जब लाइव शो के दौरान एंकर की नाक से बहने लगा खून
जानें, क्या हुआ जब लाइव शो के दौरान एंकर की नाक से बहने लगा खून
न्यूज एंकर हुआंग शिनकी (Huang Xinqi) Suzhou News में कार्यरत हैं। लाइव शो के दौरान अचानक उनकी नाक से खून निकलने लगता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज पढ़ने के दौरान एंकर के सामने कई बार असहज स्थित पैदा हो जाती है, जिसे एंकर कभी संभाल पाता है, तो कभी असफल हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या चीन से सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। दरअसल यहां लाइव शो के दौरान एक न्यूज एंकर की नाक से खून निकलने लगता है, लेकिन फिर भी वह इस परिस्थिति को संभाल पाने में समर्थ रहता है और न्यूज बुलेटिन पढ़ना जारी रखता है।
बता दें कि न्यूज एंकर का नाम हुआंग शिनकी (Huang Xinqi) है, जो Suzhou News में कार्यरत हैं। लाइव शो के दौरान जब अचानक उनकी नाक से खून निकलने लगता है, तब भी वे न्यूज बुलेटिन खत्म होने तक शो को बीच में छोड़कर नहीं जाते हैं और अपना धैर्य बनाए रखते हैं। हालांकि इस दौरान उनकी साथी एंकर ने न्यूज बुलेटिन पढ़ने में उनकी मदद की।
The host of a TV station in Suzhou suffered from nosebleeds during the live broadcast and persisted to the end... pic.twitter.com/1z3J2wRmHG
— PN News (@PN_News_EN) July 12, 2022
न्यूज एंकर हुआंग शिनकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एंकर के वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एंकर हुआंग शिनकी के पेशेवर होने की तारीफ की है।
गौरतलब है कि ऐसा ही एक वाक्या कोरिया से दिसंबर, 2018 में सामने आया था, जब SPOTV में लाइव शो के दौरान एक एंकर की नाक से अचानक खून बहने लगा था, लेकिन तब भी एंकर नहीं रुके और बुलेटिन जारी रखा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई थी।
टैग्स चीन खून टीवी एंकर नाक लाइव ब्रॉडकास्ट हुआंग शिनकी