होम / इंटरनेशनल / इस सरकारी न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र झा
इस सरकारी न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र झा
नेपाल सरकार ने धनुषा के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र झा को सरकारी न्यूज एजेंसी ‘राष्ट्रीय समाचार समिति’ (RSS) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नेपाल सरकार ने धनुषा के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र झा को सरकारी न्यूज एजेंसी ‘राष्ट्रीय समाचार समिति’ (RSS) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को हुई नेपाल सरकार की मंत्रिपरिषद की एक बैठक में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। वे चार तक इस पद पर रहेंगे।
नेपाल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी साझा की।
बता दें कि पिछले अध्यक्ष हरिहर अधिकारी 'श्यामल' के चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद से यह पद खाली था।
आरएसएस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र झा फेडरेशन ऑफ नेपाली जर्नलिस्ट्स (FNJ) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष हैं। पत्रकार झा को मुख्यधारा की नेपाली पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और वे नेपाली पत्रकारिता के अनुभवी प्रशिक्षक भी हैं।
टैग्स आरएसएस वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र झा राष्ट्रीय समाचार समिति