होम / इंटरनेशनल / लापता पत्रकार की मौत, जंगल में मिले लाश के अवशेष
लापता पत्रकार की मौत, जंगल में मिले लाश के अवशेष
इसी के साथ डोम फिलिप्स की तलाश अब खत्म हो गई है। ब्राजील पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि फिलिप्स के अवशेषों की आधिकारिक तौर पर पहचान कर ली गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कई दिनों से लापता ब्रिटिश पत्रकार डोम फिलिप्स की मौत हो गई है। ब्राजील में अमेजन के वर्षावन क्षेत्र में उनकी लाश के अवशेष मिले हैं। इसी के साथ डोम फिलिप्स की तलाश अब खत्म हो गई है। ब्राजील पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि फिलिप्स के अवशेषों की आधिकारिक तौर पर पहचान कर ली गई है।
बता दें कि पत्रकार डोम फिलिप्स (57) एक आदिवासी विशेषज्ञ ब्रूनो परेरा (41) के साथ पांच जून को अमेजन के वर्षावन क्षेत्र में गायब हो गए थे। उन्हें आखिरी बार जवारी घाटी के प्रवेश के पास जनजातियों के क्षेत्र मेंइटाकोई नदी पर उनकी नाव पर देखा गया था।
दोनों की तलाश के दौरान पुलिस के सामने एक संदिग्ध ने फिलिप्स और परेरा की हत्या की बात कबूली थी। पेलाडो (41) नामक इस मछुआरे का कहना था कि बंदूक से हत्या करने के बाद उसने लाश के टुकड़ों को जंगल में एक दूरस्थ स्थान में दफना दिया था।
गौरतलब है कि ‘द गार्जियन’ और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों में लंबे समय से योगदान देने वाले डोम फिलिप्स एक किताब पर शोध कर रहे थे। वह अमेजन में यहां के आदिवासी लोगों के विकास के बारे में लिख रहे थे।
टैग्स ब्राजील पत्रकार की मौत पत्रकार की हत्या ब्रिटिश पत्रकार डोम फिलिप्स शव बरामद अमेजन