होम / इंटरनेशनल / ‘खालसा TV’ ने सरेंडर किया अपना ब्रॉडकास्ट लाइसेंस, सामने आई ये वजह

‘खालसा TV’ ने सरेंडर किया अपना ब्रॉडकास्ट लाइसेंस, सामने आई ये वजह

‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड’ ने ब्रिटेन में अपना ब्रॉडकास्ट लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड’ ने ब्रिटेन में अपना ब्रॉडकास्ट लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। दरअसल, ब्रिटेन में मीडिया पर नजर रखने वाले विभाग ने पाया था कि ‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड‘ के चैनल ‘केटीवी’ (KTV) ने खालिस्तानी प्रचार (खालिस्तानी प्रोपेगेंडा) कर प्रसारण नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद विभाग ने पिछले महीने ‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड’ के लाइसेंस के तहत संचालित होने वाले ‘खालसा टीवी‘ (KTV) का लाइसेंस रद करने के लिए एक मसौदा नोटिस जारी किया था।

ब्रिटेन के संचार कार्यालय (Ofcom) ने मंगलवार को कहा कि 26 मई को भेजे गए उसके नोटिस के जवाब में ‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड’ ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संचार कार्यालय ने कहा कि लाइसेंस रद करने से संबंधित नोटिस जारी करने से पहले ‘केटीवी‘ को निलंबन का नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस पिछले साल 30 दिसंबर को ‘केटीवी‘ पर प्रसारित 'प्राइम टाइम' कार्यक्रम को लेकर जारी किया गया था।

इस बारे में कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नोटिस 'अपराध के लिए प्रोत्साहित करने या उकसाने या अव्यवस्था पैदा करने' की संभावना वाली विषयवस्तु' प्रसारित कर प्रसारण संहिता के उल्लंघन के लिए जारी किया गया था। बयान में कहा गया है, '13 मई 2022 को संचार कार्यालय ने ‘केटीवी‘ चैनल पर हिंसा के लिए उकसाने वाली विषयवस्तु के प्रसारण को लेकर ‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड‘ का प्रसारण लाइसेंस रद करने को लेकर एक मसौदा नोटिस जारी किया था। इसके बाद कार्यालय ने लाइसेंस पर रोक लगा दी थी।'

संचार कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘चार साल के भीतर यह तीसरी बार है जब यह चैनल हमारे नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।‘ बता दें कि ‘केटीवी‘ 31 मार्च से बंद हो गया था, जब संचार कार्यालय ने अपने प्रसारण नियमों के गंभीर उल्लंघन के बाद ‘खालसा टेलीविजन लिमिटेड‘ का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।


टैग्स खालसा टीवी केटीवी ब्रॉडकास्ट लाइसेंस प्रसारण लाइसेंस सरेंडर खालिस्तानी प्रोपेगेंडा
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago