होम / इंटरनेशनल / एंकर ने हिजाब पहनने से किया इनकार, राष्ट्रपति ने इंटरव्यू किया कैंसिल

एंकर ने हिजाब पहनने से किया इनकार, राष्ट्रपति ने इंटरव्यू किया कैंसिल

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हिजाब न पहनने पर अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ईरान में पिछले कुछ दिनों से हिजाब को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों की वजह से यह देश एक नई क्रांति का केंद्र बना हुआ है। हो सकता है आने वाले दिनों में यहां भी एक नया इतिहास लिखा जाए। लेकिन इस बीच गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हिजाब न पहनने पर अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया।

बता दें कि CNN की पत्रकार क्रिस्टियन एमनपोर द्वारा हिजाब पहनने से मना करने के बाद, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी का निर्धारित इंटरव्यू अचानक से रद्द कर दिया गया। एमनपोर ने ट्वीट किया कि उन्हें हिजाब पहनने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इंटरव्यू कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति से देश में हो रहे प्रदर्शनों पर चर्चा की जानी थी, जिसमें पुलिस हिरासत में महिला की मौत सहित कई घटनाएं शामिल हैं। पुलिस हिरासत में महिला की मौत के बाद लोग प्रदर्शन के दौरान अपने हिजाब जला रही हैं।

एमनपोर ने इंटरव्यू के लिए ईरानी राष्ट्रपति का 40 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आए। महिला पत्रकार को बताया गया कि यह मुहर्रम का पवित्र महीना चल रहा है, इसलिए हिजाब पहनना होगा। इस पर उन्होंने के कहा कि हम न्यूयॉर्क में हैं और यहां पर हिजाब को लेकर ऐसा कोई कानून लागू नहीं है। इससे पहले किसी भी ईरानी राष्ट्रपति ने ऐसी मांग नहीं रखी है, जब वह ईरान के बाहर इंटरव्यू कर रही हों।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इस मिडिल ईस्ट देश में हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है। दरअसल, हिजाब नियमों को तोड़ने को लेकर पुलिस हिरासत में हुई एक महिला की मौत के बाद लोग भड़क गए हैं और सड़कों पर उतर आए हैं।

 


टैग्स अमेरिकी पत्रकार ईरान हिजाब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago