होम / इंटरनेशनल / Google ने की 'मनमानी', लगा 4.12 अरब डॉलर का जुर्माना

Google ने की 'मनमानी', लगा 4.12 अरब डॉलर का जुर्माना

गूगल की मोनोपॉली से इस समय कई देश परेशान हैं, लिहाजा कई देशों ने उसकी मनमानी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

गूगल की मोनोपॉली से इस समय कई देश परेशान हैं, लिहाजा कई देशों ने उसकी मनमानी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिनमें भारत भी शामिल है। लेकिन इन सबके बीच खबर है कि दिग्गज टेक कंपनी गूगल को हाल ही में यूरोपियन यूनियन (EU) ने बड़ा झटका दिया है। ईयू ने कंपनी पर 4.12 अरब डॉलर (करीब 32,000 करोड़ भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया है।  गूगल पर अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल करते हुए प्रतिस्पर्धा को खत्म करने का आरोप लगा था।

कोर्ट ने माना कि गूगल ने एंटीट्रस्ट लॉ (Antitrust Law) का उल्लंघन किया है। गूगल ने ऐसा अपने सर्च इंजन की लीडरशिप को मजबूत करने के लिए अपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी और उस मार्केट में उसके प्रभुत्व का इस्तेमाल करके किया है।

ईयू ही नहीं, दुनिया में कई जगहों पर गूगल मुकदमों का सामना कर रही है। ज्यादातर आरोप प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने को लेकर हैं। इससे पहले गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर जुर्माना लगा था। साउथ कोरिया में प्रतिस्पर्धा उल्लंघन मामले में इन दोनों कंपनियों पर 71 मिलियन डॉलर (करीब 565 करोड़ रुपये) का संयुक्त जुर्माना लगा था।

भारत भी गूगल की मोनोपॉली और एंटीट्रस्ट के खिलाफ कमर कसता जा रहा है, इससे गूगल के लिए राह मुश्किल हो सकती है, क्योंकि वह विश्व के विभिन्न हिस्सों में एक के बाद एक लड़ाई हार रहा है। भारत में कुछ संगठनों के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ी जा रही है, जिनमें गूगल और दूसरी टेक कंपनियों के एंटी ट्रस्ट बिहेवियर को चुनौती दी जा रही है। भारत सरकार की एंटीट्रस्ट वॉचडॉग कॉम्पिटीशन कमेटी ऑफ इंडिया (CCI) गूगल के खिलाफ दायर की गई याचिका की जांच कर रही है। यह याचिका डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की ओर से दर्ज की गई है। इस याचिका में गूगल द्वारा अपनी कमाई का एक हिस्सा न्यूज पब्लिशर्स और मीडिया चैनल्स के साथ शेयर करने की मांग की गई है।


टैग्स गूगल झटका मोनोपॉली यूरोपियन यूनियन
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago