होम / इंटरनेशनल / चाकू मारकर पत्रकार की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव
चाकू मारकर पत्रकार की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव
पुलिस ने आशंका जताई है कि पत्रकार का किसी शख्स के साथ झगड़ा हुआ था, जिस वजह से उन पर चाकू से हमला किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
अमेरिका में लास वेगास के एक खोजी पत्रकार की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। करीब 69 वर्षीय जेफ जर्मन नामक इस पत्रकार का शव शनिवार को उसके घर के पास पड़ा मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आशंका जताई है कि ‘लास वेगास रिव्यू जर्नल’ (Las Vegas Review-Journal) अखबर से जुड़े जर्मन का किसी शख्स के साथ झगड़ा हुआ था, जिस वजह से उन पर चाकू से हमला किया गया।
लास वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के प्रवक्ता कैप्टन डोरी कोरेन का कहना है कि इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
वहीं, ‘लास वेगास रिव्यू जर्नल’ के कार्यकारी संपादक ग्लेन कूक का कहना है कि जर्मन ने अखबार के अधिकारियों को अपनी सुरक्षा को खतरे के बारे में किसी तरह की आशंका व्यक्त नहीं की थी।
टैग्स अमेरिका पत्रकार की हत्या लास बेगास जेफ जर्मन