होम / इंटरनेशनल / जब न्यूज रिपोर्ट दे रहा था रिपोर्टर, हुआ भीषण धमाका
जब न्यूज रिपोर्ट दे रहा था रिपोर्टर, हुआ भीषण धमाका
रूस ने सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल हमले किए। इस हमले के दौरान कीव में मौजूद बीबीसी पत्रकार ह्यूगो बाचेगा बाल-बाल बच गए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
रूस ने सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल हमले किए। बताया जा रहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार यूक्रेन की राजधानी कीव के सेंटर में लंबी दूरी वाली मिसाइलों से हमले किए गए। इस हमले के दौरान कीव में मौजूद बीबीसी पत्रकार ह्यूगो बाचेगा बाल-बाल बच गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार ह्यूगो जब चैन पर एक न्यूज रिपोर्ट दे रहे थे कि तभी उनके पीछे एक भीषण धमाका हुआ। ये धमाका इतनी तेज था कि आसपास सब गूंज उठा और वहां मौजूद इमारतों के खिड़की व दरवाजों के शीशे टूट गए। ह्यूगो को भी बचने के लिए वहां से तुरंत हटना पड़ा, जिसके करीब एक घंटे के बाद बीबीसी का ह्यूगो से दोबारा संपर्क हो सका। वह कैमरा क्रू के साथ शेल्टर में चले गए थे।
बताया जा रहा है कि इस हमले में आठ लोगों की मौत हुई और 24 लोग घायल हुए थे।
देखें वीडियो-
टैग्स रिपोर्टर बीबीसी यूक्रेन लाइव मिसाइल