होम / इंटरनेशनल / बांग्लादेश: मीडिया को लगातार धमकियां, टीवी चैनल की हेड को हटाने की मांग

बांग्लादेश: मीडिया को लगातार धमकियां, टीवी चैनल की हेड को हटाने की मांग

बांग्लादेश में कुछ दिनों पहले प्रमुख अखबार 'प्रोथोम आलो' और 'द डेली स्टार' के दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद अब निजी टीवी चैनल ग्लोबल टीवी को गंभीर धमकी मिली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

बांग्लादेश में मीडिया संस्थानों पर हमले और धमकियां लगातार जारी हैं। कुछ दिनों पहले प्रमुख अखबार 'प्रोथोम आलो' और 'द डेली स्टार' के दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद अब निजी टीवी चैनल 'ग्लोबल टीवी' को गंभीर धमकी मिली है।

चैनल की हेड ऑफ न्यूज, मशहूर पत्रकार नाजनीन मुन्नी को पद से हटाने की मांग करते हुए 7-8 युवकों के एक समूह ने चैनल प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो कार्यालय को भी उन्हीं अखबारों की तरह आग लगा दी जाएगी।

घटना 21 दिसंबर को हुई, जब खुद को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन का सदस्य बताने वाले युवकों ने तेजगांव स्थित ग्लोबल टीवी के दफ्तर में प्रवेश किया। उन्होंने मुन्नी पर राजनीतिक दल से जुड़े होने का आरोप लगाया और चैनल के प्रबंध निदेशक से 48 घंटे के भीतर उनका बर्खास्तगी का लिखित आश्वासन मांगा। प्रबंध निदेशक ने इनकार किया, तो युवकों ने धमकी दी, "जो हम चाहते हैं वही होगा। आप 'प्रोथोम आलो' और 'द डेली स्टार' की तरह कुछ नहीं कर पाएंगे।"

मुन्नी उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थीं, लेकिन उन्होंने फेसबुक पर इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने लिखा कि युवकों ने धमकी दी कि अगर वे नौकरी नहीं छोड़तीं, तो ऑफिस को आग लगा देंगे। मुन्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक दल से कोई संबंध साबित नहीं किया जा सका।

धमकी के बाद चैनल प्रबंधन ने उन्हें कुछ दिनों के लिए घर पर रहने और ऑफिस न आने की सलाह दी, लेकिन मुन्नी ने कहा कि वे चुप नहीं रहेंगी क्योंकि इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य हैं।

युवकों ने इससे पहले शरीफ उस्मान हादी की मौत की कवरेज पर भी आपत्ति जताई थी। हादी, जो भारत-विरोधी रुख के लिए जाने जाते थे और 2024 के छात्र आंदोलन में सक्रिय रहे, 18 दिसंबर को गोली लगने से मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद पूरे देश में अशांति फैली और उसी रात 'प्रोथोम आलो' और 'द डेली स्टार' के दफ्तरों पर हमले हुए। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago