होम / इंटरनेशनल / जानें, क्या हुआ जब LIVE डिबेट के बीच बेहोश हुई एंकर

जानें, क्या हुआ जब LIVE डिबेट के बीच बेहोश हुई एंकर

ब्रिटेन पीएम की रेस में ऋषि सुनक और लिज ट्रस आमने सामने हैं। अपने प्रचार-प्रसार के साथ-साथ टीवी चैनल्स पर डिबेट के लिए आमने-सामने भी आ रहे हैं। इसी बीच, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ब्रिटेन में इन दिनों सियासी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। ब्रिटेन पीएम की रेस में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और लिज ट्रस (Liz Truss) आमने सामने हैं, जिसमें भारतीय मूल के ऋषि सुनक पीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। फिलहाज दोनों नेता अपने प्रचार-प्रसार के साथ-साथ टीवी चैनल्स पर डिबेट के लिए आमने-सामने भी आ रहे हैं। इसी बीच, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जब दोनों की लाइव डिबेट के दौरान एक एंकर बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उस डिबेट को रद्द करना पड़ा।

दरअसल, हुआ यूं कि बीते मंगलवार शाम एक लाइव टीवी डिबेट शो था। सन और टॉक टीवी की ओर से आयोजित डिबेट को पत्रकार केट मैक्केन (Kate McCann) होस्ट कर रही थीं, इस दौरान दोनों में ब्रिटेन (Britain) की स्वास्थ्य सेवा और कर कटौती के मुद्दों पर तीखी बहस चल रही थी। तभी लिज ट्रस (Liz Truss) ने रूस और राष्ट्रपति पुतिन के बारे में कुछ बोला, इसी दौरान टीवी एंकर केट मैक्केन अचानक बेहोश हो गईं। ऋषि सुनक को जैसे ही लगा कि मैक्केन गिर पड़ेंगी, उन्होंने लाइव शो कार्यक्रम को छोड़कर तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, इसकी वजह से कार्यक्रम को तत्काल रोकना पड़ा और फिर दूसरी होस्ट इयान कॉलिन्स ने इस लाइव डिबेट को पूरा कराया, लेकिन ऋषि सुनक के इस मानवीय चेहरे की काफी तारीफ हो रही है।

वहीं, घटना के तत्काल बाद मैक्केन को अस्पताल ले जाया गया। अब वह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी हुई है।  

ब्रिटेन में अगले प्रधानमंत्री बनने के दावेदार ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और लिज ट्रस (Liz Truss) के बीच 24 घंटे में दूसरी लाइव टीवी बहस थी।



  

 


टैग्स प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक ब्रिटिश पीएम ब्रिटेन में चुनाव भारतीय मूल कंजर्वेटिव पार्टी लिज ट्रस
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

6 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago