होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह में शामिल हुए ये तीन ‘महारथी’, मिली बड़ी जिम्मेदारी

ZEE समूह में शामिल हुए ये तीन ‘महारथी’, मिली बड़ी जिम्मेदारी

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस 'ZEE5' ने अपनी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की ओटीटी सर्विस 'ZEE5'  ने अपनी सेल्स टीम को मजबूती देने के लिए प्रमुख पदों पर कई अपॉइंटमेंट किए हैं। इनमें तरुण कात्याल को सेल्स हेड (large clients), अरुनवा बिस्वास को सेल्स हेड (agency business) और शालिनी धरेजा को सेल्स हेड (Government & SME business) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के बारे में ‘ZEE5’ इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (न्यू प्रोजेक्ट्स) तरनजीत सिंह ने कहा, ‘ओटीटी सेक्टर का लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले साल ‘ZEE5’ की वृद्धि में काफी तेजी देखने को मिली है। मार्केट में आई इस तेजी और कंज्युमर ट्रेंड्स के लिए हमने अपनी टीम को और मजबूती दी है, ताकि ब्रैंड्स और एजेंसी पार्टनर्स को अपनी मार्केटिंग और कम्युनिशेन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके। इस दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए शालिनी, अरुनवा और तरुण की नियुक्ति की गई है।’

अपनी नियुक्ति के बारे में तरुण कात्याल ने कहा, ‘ZEE5 की लॉन्चिंग के बाद से ही मैंने इसे काफी करीब से देखा है और मेरा मानना है कि काम करने के लिए बहुत बेहतर ब्रैंड है। एक साल में ही इसने काफी तरक्की की है और इसका हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी खुश हूं।’

वहीं, शालिनी धरेजा का कहना था, ‘ZEE5 तेजी से बढ़ते हुए एंटरटेनमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पकड़ मजबूत बना चुका है। ZEE5 की टीम से जुड़कर मैं काफी खुश हूं।’ इसके अलावा, अरुनवा बिस्वास ने कहा, ‘डिजिटल एंटरटेनमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है और ZEE5 को आगे बढ़ाने में मुझे अपने अनुभव व क्षमताएं दिखाने का मौका मिलेगा।’

गौरतलब है कि कात्याल को मीडिया, टेलिकॉम और आईटी क्षेत्र में सेल्स में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। वहीं, शालिनी धरेजा को भी सेल्स एंड मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। इसके अलावा अरुनवा को करीब 13 साल का अनुभव है और वह ‘Conde Nast India’, ‘बीबीसी वर्ल्ड न्यूज’ और ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ जैसे ब्रैंड्स के साथ काम कर चुकी हैं।

टैग्स तरुण कात्याल शालिनी धरेजा ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म अरुनवा बिस्वास
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

19 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है