होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिये क्‍यों बिगड़ी 'जियो' और 'Zee' के बीच की बात

जानिये क्‍यों बिगड़ी 'जियो' और 'Zee' के बीच की बात

सुभाष चंद्रा की कंपनी 'जी एंटरटेंमेंट एंटरप्राइजेज' (ZEE) ने मुकेश अंबानी के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी 'रिलायंस जियो' के प्लेटफॉर्म से अपने सभी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

सुभाष चंद्रा की कंपनी 'जी एंटरटेंमेंट एंटरप्राइजेज' (ZEE) ने मुकेश अंबानी के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी 'रिलायंस जियो' के प्लेटफॉर्म से अपने सभी कंटेंट हटा लिए हैं। दरअसल, प्राइस एग्रीमेंट को लेकर दोनों कंपनियों के बीच समझौता नहीं होने की वजह से दो साल पुरानी यह डील रद्द कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप रिलायंस जिओ के यूजर्स अब ZEE का कोई भी कंटेंट नहीं देख पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कंटेंट में 'जी' के 35 लाइव टीवी चैनल्स और दो लाख घंटे से ज्यादा के वीडियो-ऑन-डिमांड कंटेंट शामिल हैं। इस डील के रद्द होने से जी टीवी, जी सिनेमा, जी मराठी समेत 'जी' के सभी 35 लाइव टीवी चैनल का प्रसारण जियो टीवी ऐप और जियो लाइव टीवी ऐप पर बंद हो गया है। 'जी' ने इसके साथ ही नॉन-एयर शो और मूवी समेत दूसरे लाइब्रेरी कंटेंट भी हटा लिए हैं, जो मल्टी ईयर डील का हिस्सा थे। इन कंटेंट को जियो सिनेमा ऐप के जरिए जियो सब्सक्राइबर्स को ऑफर किया जाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स को डिजिटल सर्विस, एप्लिकेशन और एंटरटेंनमेंट के विकल्पों की पूरी रेंज देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता ने कहा, 'जियो इस सेगमेंट में मौजूद सभी कंपनियों के साथ इस तरह काम कर रही है, जिससे कंज्यूमर्स, ब्रॉडकास्टर्स सहित सबको फायदा हो।' हालांकि उन्होंने जी से जुड़े मामले की पुष्टि नहीं की। वहीं, जी एंटरटेनमेंट ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि जिओ और ZEE के बीच डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2016 में समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत जिओ यूजर्स जिओ टीवी ऐप के माध्यम से ZEE के चैनल्स पर चलने वाले प्रोग्राम्स के एक हफ्ते पहले तक के एपिसोड भी देख सकते थे।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है