होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE Business का खास स्ट्रेटेजी पर फोकस, हो रहा ये फायदा

ZEE Business का खास स्ट्रेटेजी पर फोकस, हो रहा ये फायदा

‘Zee समूह’ के चैनल को पिछले दिनों के दौरान काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है और यह लगातार बेहतर प्रदर्शन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘Zee समूह’ के बिजनेस न्यूज चैनल ‘ZEE बिजनेस’ (ZEE Business) को पिछले दिनों के दौरान काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है और यह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

मार्केटिंग के साथ ही चैनल का अपनी प्रोग्रामिंग पर भी काफी फोकस है। वित्तीय वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही (Q4 17-18) में इस चैनल का औसत मार्केट शेयर 23 प्रतिशत था, जो वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही (Q3 18-19) में बढ़कर 35 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है।

इस बारे में Zee Business के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी का कहना है, ‘कंज्यूमर और क्रेडिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए चैनल ने प्रोग्रामिंग पर खास ध्यान दिया है। हमारा उद्देश्य बिजनेस न्यूज एनालिसिस के द्वारा अपने व्युअर्स के लिए बिजनेस से जुड़ीं खबरें उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही हमने इंस्टैंट प्रॉफिट मेकिंग टिप्स जैसे सेगमेंट भी पेश किए हैं। इनका फोकस छोटे और नए ट्रेडर्स पर रखा गया है, ताकि वे स्टॉक मार्केट में आसानी से काम कर सकें। हम लोगों की सेविंग की आदतों को इंवेस्टमेंट की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे अपने वित्तीय एजेंडे को पूरा कर सकें।‘

चैनल ने कुछ नई और सफल पहल जैसे- ‘Aaj Ke 2000’ (इस सेगमेंट को ऐसे ट्रेडर्स के लिए प्लान किया गया है जो सीमित पैसे में लाभ कमाना चाहते हैं), ‘Investment Gurukul’ (स्टॉक मार्केट में कामकाज कैसे होता है, व्युअर्स को बताया जाता है), ‘F&O Ki Pathshala’ (ट्रेडर्स को आसान भाषा में ट्रेडिंग के बारे में बताया जाता है) और ‘Desh ki Baat’ (प्राइम टाइम में खास स्टाइल में पॉलिटिकल डिबेट शो कराया जाता है) शामिल हैं। ये सभी शो/सेगमेंट थोड़े समय में ही लोकप्रिय हो चुके हैं और इन्होंने चैनल को काफी आगे बढ़ाया है।

अपने नए मार्केट कैंपेन के बारे में ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) के मार्केटिंग हेड सुजीत मिश्रा का कहना है, ‘अपनी प्रोग्रामिंग और कम्युनिकेशन को लगातार मजबूत कर Zee Business अपने व्युअर्स और पार्टनर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूती देना जारी रखेगा। हमारा कंटेंट काफी अच्छा है और इसमें हमने बेहतर बिजनेस न्यूज विश्लेषण भी शामिल किया है। हमारी व्युअरशिप में शानदार बढ़ोतरी इस बात का प्रतीक है कि व्युअर्स के बीच हमारा भरोसा बढ़ रहा है और हमारे कैंपेन सफल हो रहे हैं।’

चैनल ने पिछले दिनों मॉरीशस टूरिज्म के साथ पार्टनरशिप में कुछ स्पेशल शो जैसे- Zee Business Travel Awards और ‘SAP’ के साथ ‘Dare to Dream Awards’ शुरू किए, जो काफी सफल रहे। चैनल अपने व्युअर्स के लिए बेस्ट कंटेंट और एनालिसिस के साथ ही एक्सपर्ट की सेवाएं उपलब्ध कराने की कवायद में लगा हुआ है।


टैग्स अनिल सिंघवी सुजीत मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago