होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब एक टेलिविजन चैनल को बंद करने की उठी मांग
जब एक टेलिविजन चैनल को बंद करने की उठी मांग
विद्रोहियों के एक टेलिविजन चैनल के प्रसारण को रोकने की मांग की है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यमन की अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त सरकार ने विद्रोहियों के एक टेलिविजन चैनल के प्रसारण को रोकने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मंत्री मोअम्मर अल-इरियानी ने बताया कि हूती विद्रोहियों द्वारा चलाया जा रहा ‘अल-मसीरा’ टेलिविजन चैनल जहरीला संप्रदायवाद पैदा कर रहा है और नफरत व हिंसा को भड़का रहा है।
उन्होंने बताया कि काहिरा स्थित अरब सैटेलाइट ऑपरेटर ‘नीलसात’ ने विद्रोहियों के इस चैनल का प्रसारण रोक दिया है। वहीं, हूती विद्रोहियों ने इस मांग की आलोचना की है और ट्विटर पर अल-मसीरा चैनल का लाइव लिंक शेयर किया है।
अल-मसीरा ने एक ट्वीट में कहा, ‘सैटेलाइट ऑपरेटर सऊदी-अमेरिकी गठबंधन के दबाव में झुक रहे हैं और नीलसात पर अल-मसीरा का प्रसारण रोक रहे हैं। हम अपनी पूरी ऊर्जा से सच की आवाज को बचाने के लिएकाम करेंगे,चाहे इसके लिए हमारी जान ही क्यों न चली जाए।’
टैग्स मीडिया चैनल