होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब NDTV से निकला #MeToo का जिन्न, बरखा दत्त ने दी ये सफाई
अब NDTV से निकला #MeToo का जिन्न, बरखा दत्त ने दी ये सफाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों #MeToo के मामले लगातार बढ़ते जा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सोशल मीडिया पर इन दिनों #MeToo के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके तहत मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण के मामले उठा रही हैं।
अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (HT) के बाद इस लिस्ट में अब ‘एनडीटीवी’ (NDTV) चैनल का नाम भी जुड़ गया है। निकिता नामक महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में एक आदमी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। निकिता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने कई और महिलाओं का भी शोषण किया था, जिन्होंने इस वजह से नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन आरोपी की नौकरी चलती रही।
Sadly, there have been a few women in NDTV Convergence that faced undue attention from one man who continued to work while they were compelled to quit. The HR too made false assurances to the victims. Emails to top management went unanswered.
— Nikita Arora (@guks123) October 5, 2018
Didn't know this Nikita .
— barkha dutt (@BDUTT) October 5, 2018
निकिता का यह भी आरोप है कि उसने इस बारे में एनडीटीवी की पूर्व ग्रुप एडिटर बरखा दत्त और चैनल के मुखिया प्रणॉय राय से कई बार शिकायत की थी, लेकिन वहां से उसे इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
निकिता के इन आरोपों के तीन दिन बाद अब बरखा दत्त ने जवाब देते हुए कहा है कि कंवर्जेंस डिपार्टमेंट उनके अधीन नहीं था। वर्ष 2014 से वह एनडीटीवी में कंसल्टेंट की भूमिका में रही हैं। उन्हें इस बारे में न तो कोई जानकारी नहीं थी और न ही वह डिपार्टमेंट उनके अधीन था।वहीं निकिता का कहना है कि उसने इस विश्वास के साथ बरखा दत्त से शिकायत की थी कि वे उसकी बात सुनेंगी क्योंकि वे महिला मुद्दों को लेकर गंभीर रही है। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
वहीं, एनडीटीवी की ग्रुप सीईओ सुपर्णा सिंह का कहना है कि निकिता के आरोपों की जांच की जाएगी।
टैग्स