होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला फोटोजर्नलिस्ट की ये आंसू वाली फोटो वायरल, बोलीं-डरूंगी नहीं
महिला फोटोजर्नलिस्ट की ये आंसू वाली फोटो वायरल, बोलीं-डरूंगी नहीं
केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर राज्य भर में हो रहे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर राज्य भर में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच महिला पत्रकार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।
दरअसल, ‘कैराली टीवी’ (Kairali TV) की फोटोग्राफर शाजिला अली फातिमा इस विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए तिरुवनंतपुरम में थीं। मंदिर में महिलाओं के घुसने को लेकर कुछ लोगों में गुस्सा था, तो कुछ महिलाएं इसे महिलाओं की जीत की तरह सेलिब्रेट कर रही थीं। इसी दौरान हाथ में बीजेपी का झंडा लिए कुछ लोगों ने महिलाओं और उनका समर्थन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। शाजिला अली इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में शूट कर रही थीं।
‘डूल न्यूज़’ (Dool News) में छपी खबर के मुताबिक, शाजिला का कहना है कि वह बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य मीडियाकर्मियों पर किए जा रहे हमले व तोड़फोड़ को कवर कर रही थीं। इसी दौरान बीजेपी के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बावजूद वह कैमरे को पकड़ी रहीं और शूटिंग जारी रखी। हालांकि इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी झलक गए। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायलर हो गई है।
डूल न्यूज़ ने शाज़िला के हवाले से कहा, ‘मैं भाजपा से नहीं डरती। मैं भाजपा के प्रदर्शनों को कवर करना जारी रखूंगी। शायद ये लोग महिलाओं को सार्वजनिक रूप से देखना पसंद नहीं करते।’ शाजिला के अनुसार, बीजेपी के एक नेता ने बाद में उन्हें माफी मांगने के लिए कहा।
गौरतलब है कि बुधवार की सुबह बिंदु और कनकदुर्गा नामक दो महिलाओं ने मंदिर में किसी तरह प्रवेश कर लिया था, इसके बाद से पूरे राज्य में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। महिला पत्रकार के साथ हुई इस घटना की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। स्वतंत्र पत्रकार गीता ने इस मामले में ट्वीट भी किया है।
She can be seen here, clearly disturbed but continuing to shoot. Kudos to her bravery and professionalism. BJP/RSS leaders, call off your goons! Journalists aren't going to be cowed down by them. pic.twitter.com/XGm8vgsqtq
— geeta seshu (@geetaseshu) January 3, 2019
टैग्स शाजिला अली फातिमा