होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी मर्डर के आरोप में गिरफ्तार
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी मर्डर के आरोप में गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शीना आईएनएक्स मीडिया कंपनी की सीईओ भी रह चुकी हैं। इंद्राणी पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या कर दी थी और उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल में गाड़ दिया था। वर्ष 2012 में इंद्राणी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शीना आईएनएक्स मीडिया कंपनी की सीईओ भी रह चुकी हैं। इंद्राणी पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या कर दी थी और उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल में गाड़ दिया था।
वर्ष 2012 में इंद्राणी की बहन शीना बोरा की हत्या हुई थी। तब से यह मामला सुलझ नहीं पाया था। इस हत्या के बारे में एक सूत्र ने पुलिस को सुराग दिया जिसके बाद इंद्राणी के ड्राइवर से पूछताछ की गई।
पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि उसने इंद्राणी के कहने पर शीना की हत्या की थी। हत्या के बाद ड्राइवर ने शीना के शव को रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया था।
रायगढ़ के जंगल में शव मिलने की पुष्टि के बाद और ड्राइवर की स्वीकारोक्ति पर मुंबई पुलिस ने मंगलवार को इंद्राणी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
[caption id="attachment_1178" align="alignleft" width="759"]
टैग्स इंद्राणी पीटर मुखर्जी स्टार टीवी