होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस पत्रकार का सवाल सुन, उल्टे पांव लौटे मुख्यमंत्री

इस पत्रकार का सवाल सुन, उल्टे पांव लौटे मुख्यमंत्री

एससी, एसटी का मुद्दा सरकार के गले की फांस बन गया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago



समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

एससी, एसटी का मुद्दा सरकार के गले की फांस बन गया है। बिना जांच गिरफ्तारी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए जब से सरकार ने कानून बनाया है,तब से उसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,क्योंकि यहां नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। देवकीनंदन ठाकुर जैसे संत भी मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की मुश्किलों को और बढ़ा रहे हैं। इस चौतरफा दबाव को कम करने के लिए शिवराज सिंह ने बीते दिनों ऐलान कर दिया था कि राज्य में बिना जांच के कोई गिरफ्तारी नहीं होगी। हालांकि, ये दांव उल्टा पड़ गया है। सोशल मीडिया सवाल उठे कि जब देश की संसद कानून बना चुकी है,तो राज्य सरकार उसमें कैसे बदलाव कर सकती है? विपक्षी पार्टियां भी शिवराज सिंह पर हमलावर हो गईं,लेकिन राजधानी भोपाल में बैठे बड़े-बड़े पत्रकारों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से सवाल दागने की जहमत नहीं उठाई। इस मुद्दे पर नेताओं के खामोश रहने की मजबूरी तो समझी जा सकती है, मगर मीडिया की खामोशी समझ से परे है।

राजधानी में पत्रकारों की खामोशी ने संभवतः भाजपा और शिवराज सिंह चौहान को थोड़ी राहत जरूर दी होगी, लेकिन जब वो भोपाल की सीमा से बाहर निकले तो उन्हें तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। दरअसल,21 सितम्बर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश के परासिया आए थे,उनकी अगुवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी पहुंचे थे। वापसी में जब दोनों पिपरिया रेस्ट हाउस में रुके,तो पत्रकारों ने सबसे पहले प्रभात झा को घेर लिया। सामान्य सवाल-जवाबों के बीच न्यूज चैनल ‘अनादी’ के पत्रकार आलोक हरदेनिया ने एससी-एसटी से जुड़ा वो कठिन सवाल झा से पूछ लिया,जिससे राजधानी के पत्रकार भी बचते आ रहे थे।

हरदेनिया ने पूछा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होगी, तो इस संबंध में सरकार नोटिफिकेशन कब तक जारी कर रही है? उम्मीदों के अनुरूप इसका सीधा जवाब देने के बजाए झा ने कहा,‘शिवराज सिंह मेरे नेता हैं, सरकार वो हैं। मैं एक बहुत छोटा सा कार्यकर्ता हूं। शिवराज सिंह ने जो कहा है उसके बारे में मैं क्या कह सकता हूं,बेहतर होगा अगर आप उन्हीं से यह सवाल पूछें।’  

 इसके बाद जब मुख्यमंत्री से पत्रकार संजय दुबे,नीरज श्रीवास्तव और हरदेनिया का सामना हुआ तो उन्होंने तपाक से वही सवाल दोहरा दिया,लेकिन शिवराज कोई जवाब देने के बजाए, चुपचाप वहां से निकल गए। इसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि मध्य प्रदेश में एससी, एसटी को लेकर आपने कहा है कि बगैर जांच के कोई गिरफ्तारी नहीं होगी,जबकि संसद कानून बना चुकी है, तो उन्होंने बिना कुछ बोले बस हाथ जोड़े और उल्टे पांव लौट गए।

समाचार4मीडिया से बातचीत में आलोक हरदेनिया ने कहा,एससी-एसटी पर सरकार का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाना प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। ऐसे में जब राज्य सरकार ने केंद्र से अलग कोई घोषणा की तो उस पर सवाल लाजमी था। जनता को यह पता होना चाहिए कि जो कहा जा रहा है,उसमें कितनी हकीकत है, यही हम पत्रकारों का काम भी है। सबसे पहले मेरे साथी संजय दुबे के इस सवाल से सीएम को असहज किया।

आलोक मौजूदा वक्त में हाल ही में लॉन्च हुए न्यूज चैनल ‘अनादी’ के ब्यूरो चीफ हैं, इससे पहले वह ‘साधना न्यूज’ चैनल में भी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 देखें विडियो-

 


टैग्स पत्रकार शिवराज सिंह चौहान
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago