होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विपिन खरबंदा की नई पारी, मिली ये जिम्मेदारी...
विपिन खरबंदा की नई पारी, मिली ये जिम्मेदारी...
हिंदी अखबार ‘दैनिक सवेरा टाइम्स’ (Dainik Savera Times) में विपिन खरबंदा ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘दैनिक सवेरा टाइम्स’ (Dainik Savera Times) अखबार में विपिन खरबंदा ने नेशनल हेड (मार्केटिंग) के पद पर जॉइन किया है। खरबंदा इससे पहले स्टेट्समैन ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन के साथ जुड़े हुए थे। वहां वह वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। स्टेट्समैन से पहले वह ‘द ट्रिब्यून’ अखबार में भी काम कर चुके हैं।
खरबंदा को 25 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह नई दुनिया, बिग एफएम और बिग सिनेमा के अलावा दैनिक जागरण समेत कई मीडिया प्रतिष्ठानों में काम कर चुके हैं।
अपनी नई भूमिका के बारे में खरबंदा का कहना है, ‘इस अखबार से जुड़कर मैं बहुत खुश हूं। हम इस अखबार को और आगे ले जाएंगे।’ वर्तमान में दैनिक सवेरा टाइम्स छह राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ से प्रकाशित होता है और इसके 22 एडिशंस हैं।
टैग्स विपिन खरबंदा दैनिक सवेरा टाइम्स