होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी देखते समय एंकर की गांठ देख दर्शक को हुआ शक, बची जान
टीवी देखते समय एंकर की गांठ देख दर्शक को हुआ शक, बची जान
वैसे तो अक्सर न्यूज एंकर ही दर्शकों को जानकारियां देते हैं, पर एक मामले में एक जागरूक दर्शक की वजह से महिला एंकर को भयंकर बीमारी का पता चल सका
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वैसे तो अक्सर न्यूज एंकर ही दर्शकों को जानकारियां देते हैं, पर एक मामले में एक जागरूक दर्शक की वजह से महिला एंकर को भयंकर बीमारी का पता चल सका। मामला कुछ यूं है कि एक न्यूज चैनल में बतौर एंकर काम करने वाली देबोराह नॉरविले (60) को एक दर्शक ने उनके गले में गांठ को लेकर जानकारी दी।
इस बात का खुलासा खुद नॉरविले ने किया। उन्होंने कहा कि उनके गले पर एक गांठ को देखकर टीवी के एक दर्शक ने उन्हें इसकी जानकारी दी।
नॉरविले ने कहा कि काफी समय तक इसका पता नहीं चला था। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने गले पर बने गांठ को डॉक्टर से दिखाया तो पता चला कि थायरॉइड कैंसर है। इसके उपचार के लिए डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की। इलाज के दौरान उन्हें कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि सर्जरी के बाद कुछ दिनों के उन्हें टीवी से जरूर दूर होना पड़ा। देबोराह नॉरविले 1995 से समाचार की दुनिया में काम कर रही हैं।
टैग्स न्यूज एंकर कैंसर