होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम 18 में शीर्ष स्तर पर हुए बदलाव, कई को मिली नई जिम्मेदारी...

वायकॉम 18 में शीर्ष स्तर पर हुए बदलाव, कई को मिली नई जिम्मेदारी...

वायकॉम 18 समूह ने अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए शीर्ष स्तर पर बदलाव किए हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

वायकॉम 18 समूह ने अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए शीर्ष स्तर पर बदलाव किए हैं। कलर्स टीवी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वालीं मनीषा शर्मा को अब चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेंट नियुक्त किया गया है। अपने नए किरदार में मनीषा ‘कलर्स’ और ‘रिश्ते’ सहित सम्पूर्ण एचएमई (HME) क्लस्टर के लिए कंटेंट का नेतृत्व करेंगी। शर्मा अब सीधे वायकॉम 18 के सीईओ और प्रबंध निदेशक सुधांशु वत्स को रिपोर्ट करेंगी।

मनीषा की तरह ही चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राज नायक का भी कद बढ़ाया गया है। नायक अब पूरे नेटवर्क का रेवन्यू से संबंधित कामकाज देखेंगे। ये संभवत: पहली बार है कि समूह में एक ही व्यक्ति को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं, वायकॉम18 के किड्स क्लस्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वालीं नैना अलाविया जयपुरिया की जिम्मेदारियों में भी इजाफा किया गया है। अब उन्हें हिंदी और किड्स टीवी नेटवर्क का प्रमुख बनाया गया है। 

समूह प्रबंधन ने रवीश कुमार को क्षेत्रीय टीवी नेटवर्क की कमान सौंपी है। उन पर जिम्मेदारी होगी कि वो प्रभावशाली रणनीतियों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय स्तर पर समूह को मजबूती प्रदान करें। इसी तरह फिरजाद पलिया समूह के युवा, संगीत और अंग्रेजी मनोरंजन को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहेंगे। साथ ही वह युवाओं के बीच अलग पहचान बनाने वाले समूह के चैनलों के लिए कंटेंट भी तैयार करेंगे। 

अजीत अंधारे भी वायकॉम 18 स्टूडियो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की भूमिका में कुछ और जिमेम्दारियों का भी निर्वहन करेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सिनेमा में वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स को आगे बढ़ाने में अजीत की भूमिका अहम रही है। समूह चाहता है कि अजीत डिजिटल कंटेंट प्रॉडक्शन में उसकी स्थिति और मजबूत करें, इसलिए उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  

सौगातो भौमिक पूर्व की भांति कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स एंड इंटीग्रेटेड नेटवर्क सॉल्यूशन प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। राज नायक, रवीश कुमार, फिरजाद पलिया, अजीत अंधारे और सौगातो भौमिक वायकॉम 18 के सीईओ और प्रबंध निदेशक सुधांशु वत्स को रिपोर्ट करेंगे।   

इस बारे में सुधांशु वत्स ने कहा कि वायकॉम 18 के पहले दशक में हमने टॉपलाइन में 50 गुना बढ़त हासिल की थी। वायकॉम18 को भविष्य के लिए तैयार करने और व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम सहक्रिया पर जोर दें, बड़े पैमाने पर काम करने का फायदा उठाएं और कई स्क्रीन पर अपनी कंटेंट क्षमता बढ़ाएं। उन्होंने आगे कहा ‘जैसे हम अपने अगले चरण में कदम रख रहे हैं यह जरूरी है कि हम अपनी संगठन संरचना को इस तरह विकसित करें कि हम मजबूती के साथ आगे बढ़ सकें और नई ऊंचाइयों को छू सकें। मुझे उम्मीद है कि वायकॉम 18 में वरिष्ठ स्तर पर किया गया यह बदलाव लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा।

 


टैग्स वॉयकॉम 18
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago