होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के सवालों से तिलमिलाए मंत्री, की ये हरकत...

पत्रकारों के सवालों से तिलमिलाए मंत्री, की ये हरकत...

उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार पत्रकारों से...;./

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार पत्रकारों से वार्ता में अमर्यादित व्यवहार को लेकर उनपर सवाल उठे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में निरीक्षण के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों पर सोमवार को खेल मंत्री तिलमिला गए और अपना आपा खो बैठे। उन्होंने एक पत्रकार को सवाल करने पर ‘कांग्रेस एजेंट’ तक करार दिया। 

दरअसल, सोमवार को हल्द्वानी में प्रेस वार्ता में एक पत्रकार द्वारा राज्य के खिलाड़ियों के लिए अवस्थापना सुविधा के बारे में सवाल पूछने पर खेल मंत्री भड़क गए। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने न सिर्फ पत्रकार को कांग्रेसी एजेंट करार दे दिया बल्कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया।

जब उनसे कहा गया कि आप ने क्या किया है? आधे से ज्यादा काम तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किए हैं तो खेल मंत्री तिलमिला गए। उन्होंने जवाब देने की जगह सवाल करने वाले से पूछा कि तुम कांग्रेस या भाजपा के एजेंट हो। एजेंट की बात सुन प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों ने आपत्ति जताई और कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। इसके बाद शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर निकल गए।

गौरतलब है कि खेल मंत्री अरविंद पांडे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण करने सोमवार को हल्द्वानी आए थे। प्रेस वार्ता के दौरान यह घटना हुई। सुर्खियों में रहने वाले त्रिवेन्द्र सरकार के मंत्री अरविंद पांडेय अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में घिरते रहे हैं।

बीते दिनों देहरादून में एक निजी चैनल के पत्रकार ने कैबिनेट मंत्री से 13 का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा तो उन्होंने पत्रकार को ही फर्जी कह उसकी सीने पर मजाकिया अंदाज में अपना हाथ मारने लगे। 

टैग्स पत्रकार बीजेपी मंत्री अरविंद पांडे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है