होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्कर्ष अवस्थी अब इस टीवी चैनल की वेबसाइट से जुड़े...
उत्कर्ष अवस्थी अब इस टीवी चैनल की वेबसाइट से जुड़े...
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया24×7’ से विदाई लेकर युवा पत्रकार उत्कर्ष अवस्थी ने अपनी नई पारी का आगाज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया 24×7’ से विदाई लेकर युवा पत्रकार उत्कर्ष अवस्थी ने अपनी नई पारी का आगाज ‘न्यूज24’ के साथ किया है। यहां वे चैनल के न्यूज पोर्टल के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं।
पत्रकारिता के अपने 2 साल के छोटे से करियर में उत्कर्ष ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल तीनों में काम किया है। उत्कर्ष ने इलाहाबाद के शियाट्स कॉलेज से बैचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने रेडियो ‘अदन 90.4’ और अमर उजाला जैसे संस्थाओं में काम किया।
इसके बाद, साल 2016 में दिल्ली आकर उन्होंने भारतीय विद्या भवन से पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म की पढ़ाई की। उत्कर्ष ने जून, 2017 से नवंबर, 2017 तक रियल्टी मीडिया में बतौर रिपोर्टर काम किया। हालांकि बाद में रिपोर्टिंग छोड़ उत्कर्ष थोड़े समय के लिए रीजनल चैनल्स ‘इंडिया वॉइस’ और ‘लाइव 24’ जैसी संस्थाओं में बतौर प्रड्यूसर/एंकर काम किया। इसके बाद उत्कर्ष ‘इंडिया24×7’ में बतौर प्रड्यूसर जुड़ गए थे।
टैग्स उत्कर्ष अवस्थी