होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किस तरह उत्तराखंड में CM रावत के भाई करते हैं 'डीलिंग', उमेश कुमार ने जारी किया स्टिंग

किस तरह उत्तराखंड में CM रावत के भाई करते हैं 'डीलिंग', उमेश कुमार ने जारी किया स्टिंग

रिहाई के तीन महीने बाद समाचार प्लस चैनल के उमेश कुमार...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अपनी रिहाई के तीन महीने बाद आज समाचार प्लस चैनल के प्रमोटर और सीईओ उमेश कुमार उस स्टिंग के साथ मीडिया के सामने आए, जिसके चलते वे पिछले साल अरेस्ट हुए थे।

दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया से मुखातिक होते हुए उन्होंने उत्तराखंड के सीएम के बड़ा भाई और भतीजे के भ्रष्टाचार के स्टिंग को आज सार्वजनिक करते हुए कहा कि जल्द ही इस स्टिंग के दूसरे भाग भी वे रिलीज करेंगे। 

 उमेश कुमार ने कहा कि बिना किसी जुर्म के उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ एफआईआर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि "इसमें गिरफ्तारी का जो आधार बताया गया है, वो है कि मैं स्टिंग ऑपरेशन के जरिए त्रिवेंद्र रावत की सरकार गिराने वाला था, कोई बताए कि क्या केवल संभावना के आधार पर किसी की गिरफ्तारी हो सकती है?"

मीडिया से बात करते हुए जब उनसे इस परेशानी भरे माहौल के बारे में पूछा गया तो वे बोले कि सरकार की पोल खोलने का जोखिम लिया तो कई मुश्किलों से गुजर रहा हूं, पर मेरे दो छोटे बच्चे हैं, वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, ऐसा कहते कहते उनकी आंखों में  आंसू आ गए, वे नम आंखों से बोले कि उनका कहना था कि परिवार के साथ जो हो रहा है, वो मुझे कमजोर करता है पर मैं पूरी शिद्दत से ये लड़ाई लड़ूंगा।

उन्होंन स्टिंग के जरिए दिखाया कि कैसे उत्तराखंड में खनन के काम में हेरफेर चल रही है और सरकार के लोग ही उसी में संलिप्त है। साथ ही उन्होंने जिस तरह उन पर लगातार मुकदमों की बारिश की गई, किस तरह आधारहीन राजद्रोह का केस दर्ज किया गया आदि मसलों के कानूनी कागजात भी पेश कर त्रिवेंद्र रावत सरकार पर आरोपों  की बौछार की। 

साथ ही उन्होंने सीएम रावत पर भी गलत तरीके से पैसा लेने का आरोप लगाते हुए बताया कि जब रावत झारखंड के प्रभारी थे, उस वक्त उन्होंने गौसेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए अमृतेश  सिंह चौहान से 50 लाख की डीलिंग करते हुए पच्चीस लाख रुपये लिए थे। उमेश कुमार ने इस बावत कुछ बैंक रिकॉर्ड्स भी मीडिया के सामने पेश किए हैं। इसीअमृतेश की रिपोर्ट पर रांची में उमेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। ऐसे में दोनों मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची है। 

उनकी गिरफ्तारी के पीछे उत्तराखंड सरकार और आयुष गौड़ की मिलीभगत पर उनका कहना है कि आयुष ने ही ये स्टिंग किया, पर फिर क्यों न जाने वे सरकार के साथ मिल गया है, हो सकता है उस पर कोई बड़ा दबाव हो। 

पूरा स्टिंग नीचे  विडियो पर क्लिक करके देखिए...

 


टैग्स समाचार प्लस उमेश कुमार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

21 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago