होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीजेपी एमपी के सामने भिड़े ‘बड़े’ चैनल के दो पत्रकार
बीजेपी एमपी के सामने भिड़े ‘बड़े’ चैनल के दो पत्रकार
#MeToo विवाद अब मीडिया में कई रूप में नजर आ रहा है। ताजा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
#MeToo विवाद अब मीडिया में कई रूप में नजर आ रहा है। ताजा मामले के तहत इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद की बाइट लेने के लिए एक ही न्यूज चैनल के दो पत्रकार आपस में भिड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, देश के तेज चैनलों में शुमार इस मीडिया संस्थान के वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार और उनके अधीन पार्टी बीट देखने वाले पत्रकार के बीच खूब तू-तू, मैं-मैं की खबर सामने आई है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइट लेने के क्रेडिट के चक्कर में दोनों आपस में इतना उलझ गए कि गुथ्थम-गुथ्था होने की नौबत आ गई। वहां मौजूद अन्य पत्रकारों ने दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया।
बताया जा रहा है कि उनके संस्थान को भी इस गंभीर नोंक-झोंक की खबर मिल चुकी है और दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही है।
टैग्स झगड़ा