होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय सेना प्रमुख के खिलाफ एंकर ने बोले अपशब्द, फिर यूं लगी क्लास...
भारतीय सेना प्रमुख के खिलाफ एंकर ने बोले अपशब्द, फिर यूं लगी क्लास...
सोशल मीडिया पर कई बार पाकिस्तान की न्यूज एंकरिंग और रिपोर्टिंग की आलोचना हो चुकी है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया पर कई बार पाकिस्तान की न्यूज एंकरिंग और रिपोर्टिंग की आलोचना हो चुकी है, यहां तक कि तो कई बार उसका मजाक भी बन चुका है। इसी कड़ी में अब एक और विडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में एक महिला न्यूज एंकर को भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए दिखाया गया है।
पाकिस्तान के केएन चैनल की एंकर फिजा अकबर खान शायद एंकरिंग के दौरान यह भूल गईं कि पत्रकारिता के कुछ नियम होते हैं और एक एंकर को भाषा पर संयम रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन न्यूज एंकर ने ऐसा नहीं किया, उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। बुलेटन के दौरान ऑन एयर भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत के खिलाफ अपशब्द बोले। हालांकि इसके बाद एंकर ने खुद की इस विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस विडियो पर नजर पड़ते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एंकर की जबरदस्त क्लास लगा दी। कई लोगों ने इस एंकर को हद में रहने की हिदायत दी, तो कइयों ने उसे अपशब्द भी बोले।
विडियो में टीवी एंकर भारत के सेनाप्रमुख जनरल बिपिन रावत के खिलाफ बिना रुके बोले जा रही हैं, मानों किसी टेप रिकॉर्ड को ऑन करके छोड़ दिया गया हो। एंकर कहती हैं, ‘ख्वाबों से बाहर आ जाएं, पाकिस्तान पर हमला करने की आपकी जुर्रत नहीं है। आपके बारे में तो कहते हैं आप भगोड़े थे। आपका अपना मीडिया कहता है, सोशल मीडिया कहता है। आप स्कूल से भाग जाया करते थे। फिल्मों में काम भी करना चाहते थे रावत साहब, जनरल रावत साहब मैं आपसे मुखातिब हूं। फिल्मों में काम करने के चक्कर में टाइटैनिक की हिरोइन केट विंसलेंट का हैट ले लिया। ख्वाब तो पूरा नहीं हो सका अल पचीनो बनने का।’ एंकर यहीं नहीं रुकी, वे आगे बोलती हैं, ‘ब्लाइंड तो वैसे आप वाकई हैं। तभी आपको कुछ नजर नहीं आता, बल्कि बहरे भी हैं, तभी आपको कुछ सुनाई नहीं देता।’
यहां देखें विडियो-
Gen.raawat suno apni okaat #india #PrayForJKT #IndianGovtAgainstPeace #IndianArmy #PakArmy #Pakistan pic.twitter.com/ancWvdD5Af
— Dr. Fiza Akbar Khan (@Dr_fizakhan) September 27, 2018
हालांकि इस विडियो को जैसे ही मोहतरमा ने सेशल मीडिया पर डाला, लोगों ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी। किसी ने इसे एशिया कप में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान का फ्रस्ट्रेशन बताया, तो किसी ने इसे मदारी का खेल कह दिया। नीचे देखें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ कमेंट्स-
टैग्स एंकर पाकिस्तान बिपिन रावत