होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार का झूठ अपने ही कैमरे में हुआ कैद
जब रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार का झूठ अपने ही कैमरे में हुआ कैद
अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में आए 'फ्लोरेंस' तूफान से हुए विभिन्न हादसों में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में आए 'फ्लोरेंस' तूफान से हुए विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या 31 के करीब बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस तूफान में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। बीते दिनों देखने को भी मिला कि हवाएं लगातार सतह से टकराकर चल रहीं थीं, जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर मौसम की जानकारी देते एक रिपोर्टर का विडियो वायरल हो गया है।
इस विडियो में मौसम की जानकारी दे रहा पत्रकार तेज हवाओं की वजह से बहुत तेजी से हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। विडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि हवाओं की वजह से उसके लिए खड़ा रह पाना मुश्किल भी हो रहा है। लेकिन शायद ऐसा नहीं था, क्योंकि जब कैमरे का लैंस थोड़ा वाइड होता है तो पता चल जाता है कि वह खुद ही जानबूझकर हिल रहा होता है। उसके पीछे जब दो युवक आराम से घूमते नजर आते हैं तो पत्रकार का झूठ एकदम साफ हो जाता है।
बता दें कि इस पत्रकार का नाम माइक सीडेल है और वह एक वेदर चैनल के लिए काम करता है। विडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पत्रकार की काफी आलोचना भी की।
देखें विडियो:
टैग्स