होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब महिला पत्रकारों पर हुआ हमला, तमाशबीन बनी रही पुलिस

जब महिला पत्रकारों पर हुआ हमला, तमाशबीन बनी रही पुलिस

सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं की एंट्री पर बैन हटाने जाने के बाद केरल के प्रख्यात सबरीमाला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं की एंट्री पर बैन हटाने जाने के बाद केरल के प्रख्यात सबरीमाला मंदिर का दरवाजे आज महिलाओं के लिए खोल दिए गए। लेकिन मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से पहले ही तनाव की स्थिति बन गई। बुधवार सुबह पंबा की ओर जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को रास्ते में ही रोक दिया गया, जिससे तनाव फैल गया। 

महिलाओं की मंदिर में एंट्री को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की वैन में बैठे कुछ मीडियाकर्मियों पर भी पथराव किया और पत्रकारों की गाड़ियां तोड़ दीं।  वहीं एक ओबी वैन को भी नुकसान पहुंचाया गया। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंबा बेस कैंप के पास ‘आजतक’, 'इंडिया टुडे' और ‘रिपब्लिक टीवी’ की महिला रिपोर्टर पर भी हमला किया है। इसके अलावा 'टाइम्स नाउ', 'सीएनएन न्यूज 18' सहित कई अन्य मीडिया संस्थानों की महिला पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है। 

बताया जा रहा है कि इस हमले में ‘आजतक’ और ‘रिपब्लिक टीवी’ की महिला पत्रकार घायल हो गई हैं। भीड़ के गुस्से के बीच फंसी आजतक की रिपोर्टर मौसमी सिंह ने किसी तरह से पुलिस की बस में छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं जिस ओबी वैन में तोड़फोड़ की गई है, वह 'टाइम्स नाउ' की  है।

दरअसल, पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने की कोशिश कर रही थी, कि तभी उन्होंने पत्रकारों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे। 

‘रिपब्लिक टीवी’ की दक्षिण भारत की ब्यूरो प्रमुख व सीनियर रिपोर्टर पूजा प्रसन्ना और क्रू मेंबर पत्रकार पर भीड़ ने उस समय हमला कर दिया, जब वे सबरीमाला मंदिर की लाइव कवरेज कर रहीं थीं। लगभग 100 लोगों की भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उनकी गाड़ी पर लात घूसे चलाए। यही नहीं लाठी-डंडों से कार के शीशे भी तोड़ दिए, जिसमें वे घायल हो गईं। हालांकि भीड़ से किसी तरह ये महिला पत्रकार अपनी जान बचाकर वहां से  निकलीं। 

वहीं 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मूक बनीं सिर्फ तमाशा देख रही थी। घटना की शिकायत जब वहां मौजूद पुलिस को की गई, तो उन्होंने लिखित में शिकायत देने की बात कही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब शुरू हुई जब बुधवार सुबह 4.15 बजे पंबा की ओर जाने वाले सैंकड़ों श्रद्धालुओं और तांत्रि परिवार के एक सदस्य राहुल ईश्वर को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद निलक्कल में तनाव फैल गया। राहुल ईश्वर अपनी 90 वर्षीय दादी और सैंकड़ों श्रद्धालुओं के साथ आधार शिविर से प्रात: पवित्र पर्वत की ओर बढ़ रहे थे तभी निलक्कल में पुलिस ने उनको रोक दिया, जिसके बाद श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गईं।

राहुल ईश्वर के खिलाफ गैर जमानती एफआईआर दर्ज की गई है। उनको पंबा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। हालांकि उन्होंने किसी भी महिला पर हमला करने से इनकार किया है।

फिलहाल, पुलिस ने मीडिया वालों की दी हिदायत कि वे सबरीमला की तरफ जाने से करें परहेज


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago