होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV की दुनिया की इन बड़ी घटनाओं ने इस साल खूब बटोरीं सुर्खियां

TV की दुनिया की इन बड़ी घटनाओं ने इस साल खूब बटोरीं सुर्खियां

इस साल में अब कुछ ही दिन शेष हैं और नया साल आने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

इस साल में अब कुछ ही दिन शेष हैं और नया साल आने वाला है। ऐसे में यदि हम वर्ष 2018 की बात करें तो इस साल मीडिया और ऐंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कुछ ऐसा हुआ जो मीडिया की सुर्खियों में बना रहा। यदि इंडस्ट्री के कुल बिजनेस की बात करें तो पिछले साल की तुलना में इस साल यह काफी बेहतर रहा है। इस साल इंडस्ट्री में कुछ बड़ी घोषणाएं भी हुईं, भविष्य में जिनके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

आइए, वर्ष 2018 में टीवी की दुनिया में हुए बड़े घटनाक्रमों पर एक नजर डालते हैं।

ट्राई का टैरिफ ऑर्डर (TRAI Tariff Order)

टैरिफ ऑर्डर को लेकर ट्राई की नई गाइडलाइंस को चुनौती देने वाली स्टार इंडिया और स्टार विजय की याचिका पर चेन्नई कोर्ट में सुनवाई के साथ इस साल की शुरुआत हुई थी। कई महीनों की सुनवाई के बाद मद्रास हाई कोर्ट ने इस आदेश को बरकरार रखा था। इस आदेश को स्टार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन बहां से भी उसे शिकस्त मिली थी। 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्टार इंडिया की याचिका को खारिज करते हुए ट्राई के टैरिफ ऑर्डर को बरकरार रखा था।

जियो गीगाफाइबर (Jio Gigafiber)

इस साल इंडस्ट्री में एक बड़ा घटनाक्रम तब हुआ, जब रिलायंस जिओ ने जुलाई में गीगा टीवी सेटटॉप बॉक्स की घोषणा की। इससे टीवी को वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकेगा। साथ ही इंटरनेट भी चलेगा और इसमें टीवी कॉलिंग फीचर भी होगा।

डीडी फ्रीडिश स्लॉट की ई-नीलामी (E-auction of DD FreeDish slots)

एक साल के लंबे इंतजार के बाद इसी साल डीडी फ्रीडिश के स्लॉट की ई-नीलामी की खबर भी आई थी। माना जाता है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने इसे हरी झंडी दे दी है। इस नीलामी को अक्टूबर 2017 में निलंबित कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद से मंत्रालय की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह नीलामी अगले साल होगी।   

अक्टूबर 2017 में नीलामी निलंबित होने के बाद दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) ने पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती को नया बिजनेस मॉडल अस्तित्व में आने तक उन चैनलों को चालू रखने के निर्देश दिए थे, जिनका अनुबंध समाप्त हो चुका है अथवा समाप्त होने वाला है। आखिरी ई-नीलामी जुलाई 2017 में हुई थी, जिसमें फ्रीडिश को 85.10 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी और 11 निजी ब्रॉडकास्टर्स को स्लॉट दिए गए थे।   

डिश टीवी इंडिया और वीडियोकॉन डी2एच का विलय (Dish TV India-Videocon D2h merger)

इसी साल डिश टीवी इंडिया और विडियोकॉन डीटूएच का आपस में विलय हुआ था। इस विलय के लिए दोनों ही कंपनियों के बोर्डों ने नवंबर 2016 में मंजूरी दे दी थी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से इस प्रस्तावित लेनदेन की मंजूरी 4 मई 2017 को मिली थी।

ZEE के शेयरों की बिक्री (ZEE Stake Sale)

नवंबर 2018 में मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वामित्व वाले एस्सेल ग्रुप (Essel Group) ने बड़ी घोषणा कर सबको चौंका दिया था कि वह 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में अपनी आधी हिस्सेदारी किसी स्ट्रेटजिक पार्टनर को बेचने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की ओर से कहा गया था कि बिजनेस का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने के लिए स्ट्रेटजिक रिव्यू किया जाना है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। सुभाष चंद्रा का कहना था, ‘टेक्नोलॉजी पार्टनर्स को अपने साथ लाने के लिए हम यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए हम अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।’


टैग्स टीवी इंडस्ट्री
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

21 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago