होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल का एडिटर गिरफ्तार, करता था ये 'बुरा' काम

न्यूज चैनल का एडिटर गिरफ्तार, करता था ये 'बुरा' काम

गलत कामों में लिप्त रहना न्यूज चैनल के फाउंडर एडिटर ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

गलत कामों में लिप्त रहना न्यूज चैनल के फाउंडर एडिटर को भारी पड़ गया। बिजनेसमैन की शिकायत पर पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में पांच अन्य लोगों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी सी. संतोष उर्फ संतोष सिम्हा,  कन्नड़ न्यूज चैनल ‘Prajaprathinidhi 24x7’ का एडिटर है। संतोष अपने न्यूज चैनल का विस्तार करना चाहता था, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। संतोष ने पहले अखबार शुरू किया था,  बाद में इसे बंद कर उसने न्यूज चैनल शुरू कर दिया था। संतोष ने अपनी पत्नी के नाम पर चैनल का रजिस्ट्रेशन कराया है।

पैसे जुटाने के लिए संतोष ने चैनल के तीन रिपोर्टरों अशोक कुमार, वी.के महादेव और नवीन के साथ मिलकर वसूली की साचिश रची। इस काम में राकेश ने भेदिए की भूमिका निभाई,  जबकि ए. आनंद कैमरामैन और ड्राइवर था। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 95000 हजार रुपए नकद, दो कार, विडियो कैमरे और कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चार मामले पहले से ही दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऐसी दुकानों की खोज में रहते थे, जो कपड़े बेचने के लिए मशहूर ब्रैंड के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हों। इस बारे में जानकारी जुटाने के बाद सभी आरोपी प्रेस का स्टीकर और चैनल का लोगो लगी गाड़ी में वहां जाकर विडियो बना लेते थे।

फिर वे उस दुकानदार को धमकी देते थे कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वे अपने चैनल पर मामले का पर्दाफाश कर देंगे। इसी तरह के मामले में इनमें से कुछ आरोपियों ने बनशंकरी इलाके में स्थित एक दुकान की महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार कर दिया था। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी।

बताया जाता है कि संतोष खुद को ‘Karnataka State Human Rights and Journalists Committee’ का प्रेजिडेंट बताता है,  पुलिस उसके दावे की सच्चाई का पता लगा रही है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है