होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शब-ए-बारात में गुंडागर्दी पर मुस्लिमों का संग मिला, कांवड़ वाले तो भाई बोलने लायक भी नहीं...
शब-ए-बारात में गुंडागर्दी पर मुस्लिमों का संग मिला, कांवड़ वाले तो भाई बोलने लायक भी नहीं...
देश के विभिन्न हिस्सों में शिव भक्त सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के विभिन्न हिस्सों में शिव भक्त सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं, लेकिन इस दौरान कई जगह झड़पें देखने मिली। कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ के साथ कुछ अन्य विवादास्पद वारदातें भी हुईं। फिर चाहे वह दिल्ली की घटना हो, जहां एक महिला की कार एक कांवड़ी से छू जाने पर गुस्साए कांवड़ियों ने पूरी गाड़ी को ही तोड़ डाला हो। या फिर बुलंदशहर की घटना, जहां कांवड़ियों के आपसी झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस को ही पीट-पीटकर उनकी गाड़ी को तोड़ डाला हो। ये ऐसी वारदातें हैं, जो सवाल खड़ा करती हैं कि क्या कांवड़ियां बनने पर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल जाता है? लेकिन अगर आपने यह सवाल किया तो फिर आप भी ऐसे लोगों के हमले का शिकार होने से नहीं बच सकते हैं, क्योंकि ऐसा ही कुछ देखने को मिला जानी-मानी न्यूज एंकर साक्षी जोशी के साथ।
दरअसल, कांवडियों द्वारा मचाए जा रहे उत्पात को लेकर न्यूज एंकर साक्षी जोशी ने जैसे ट्विटर पर इसकी आलोचना की, बस फिर क्या था, अगले ही पल उन्हें कुछ लोगों का शिकार होना पड़ा और ट्रोल किया जाने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां दी जानें लगीं। पहले यहां जान लीजिए कि अखिर साक्षी ने कहा क्या।
साक्षी ने सवाल किया था कि इन कांवड़ियों को काबू में कोई करेगा? वैसे मैं भी किससे उम्मीद कर रही हूं! पुलिस तो खुद इनपर फूल बरसा रही है। अब सावन का इंतज़ार खुद शिव जी को नहीं होता होगा।
इन कांवड़ियों को क़ाबू में कोई करेगा? वैसे मैं भी किससे उम्मीद कर रही हूँ ! पुलिस तो खुद इनपर फूल बरसा रही है। अब सावन का इंतज़ार खुद शिव जी को नहीं होता होगा
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) August 9, 2018
बस इतना कहते ही कुछ लोगों को यह बात इतनी कड़वी लगी कि वे साक्षी को ट्विटर पर घेरने के लिए अमादा हो गए और उन्हें भद्दी गालियां देने लगे। इसके बाद साक्षी जोशी ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि कांवड़ियों की उद्दंडता पर बोलने पर देखिए जरा कैसी भाषा का सामना कर रही हूं मैं। एक के बाद एक सभी ट्वीट दिखाऊंगी आपको। यही हैं वो जो वहां कांवड़ियों की शक्ल लेकर उद्दंडता मचाते हैं।
कांवड़ियों की उद्दंडता पर बोलने पर देखिए ज़रा कैसी भाषा का सामना कर रही हूँ मैं। एक के बाद एक सभी ट्वीट दिखाऊँगी आपको। यही हैं वो जो वहाँ कांवड़ियों की शक्ल लेकर उद्दंडता मचाते हैं https://t.co/UagdrrSKiE
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) August 9, 2018
उन्होंने इसके बाद एक अन्य ट्वीट में कहा कि जब शब ए बारात में होने वाली गुंडागर्दी पर मैंने ट्वीट किया था तो मुसलमान भाइयों ने मेरा साथ दिया और कहा आप सही कह रही हैं ये गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए।पर देखिए कांवड़ियों की गुंडागर्दी पर बोलते ही ये लोग(इन्हें तो मैं भाई भी बोलना नहीं चाहूंगी)कैसे अपशब्द कह रहे हैं। ये फर्क है।
जब शब ए बारात में होने वाली गुंडागर्दी पर मैंने ट्वीट किया था तो मुसलमान भाइयों ने मेरा साथ दिया और कहा आप सही कह रही हैं ये गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए।पर देखिए कांवड़ियों की गुंडागर्दी पर बोलते ही ये लोग(इन्हें तो मैं भाई भी बोलना नहीं चाहूँगी)कैसे अपशब्द कह रहे हैं।ये फ़र्क़ है https://t.co/EgEeTVa9uE
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) August 9, 2018
हालांकि इस तरह के ट्वीट्स के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और उन पर इस तरह का हमला लगातार जारी है।
टैग्स साक्षी जोशी कांवड़ी एंकर