होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 35 वर्ष की उम्र में जिंदगी की जंग हार गईं ये न्यूज एंकर...
35 वर्ष की उम्र में जिंदगी की जंग हार गईं ये न्यूज एंकर...
टीवी एंकर दुर्गा मेनन का शुक्रवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मलयालम टीवी एंकर दुर्गा मेनन का शुक्रवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे मात्र 35 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से ल्यूपस (Lupus) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। बताया जाता है कि इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसी वजह से वे पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थीं।
बीते शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। दुर्गा का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में किया जाएगा। बता दें कि दुर्गा के पति विनोद एक बिजनेसमैन हैं और उनका एक बेटा गोवरिनाथ है।
टैग्स निधन चैनल एंकर दुर्गा मेनन